पंजाब

प्रॉपर्टी विवाद में गिरफ्तार काला प्रधान को अदालत से मिली बेल, विरोधियों के पास नहीं है पूरे कागजात

नीरज सिसौदिया, जालंधर
प्रॉपर्टी के विवाद में गिरफ्तार किए गए शास्त्री मार्केट के प्रधान परमिंदर सिंह काला को अदालत ने आज जमानत पर रिहा कर दिया है| बताया जाता है कि दूसरी पार्टी के पास अब तक उक्त जमीन के पूरे कागजात नहीं हैॅ|
समाज सेवक मंगा ओबराय ने बताया कि काला प्रधान को बेवजह झूठे मामले में फंसाया गया है| वह पूरी तरह से बेकसूर हैं| जिस प्रॉपर्टी को लेकर काला पर आरोप लगाए जा रहे हैं वह सारे बेबुनियाद हैं और उस प्रॉपर्टी के पूरे कागजात अभी तक भी विरोधियों के पास नहीं है| मंगा ओबराय ने बताया कि काला के बच्चों के ऊपर झूठे पर्चे दर्ज करवा कर उन पर प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री विरोधी अपने पक्ष में करवाने के लिए दबाव डाल रहे थे लेकिन काला अपने फैसले पर अडिग रहे और उन्होंने विरोधियों के आगे घुटने नहीं टेके जिसके कारण उनके खिलाफ झूठा पर्चा बिना सबूतों के आधार पर दर्ज करवाया गया| उन्होंने कहा कि काला सच की लड़ाई लड़ रहे हैं और हम सभी इस में काला के साथ हैं| काला को अदालत से जमानत पर रिहा कर दिया गया है| कुछ ही देर में वह पत्रकारों से रूबरू होंगे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *