पंजाब

केंद्रीय विधानसभा के मंडल प्रधानों ने मंडल 7 बी.सी मोर्चा व मंडल 5 के एस.सी मोर्चा प्रधान को किया सम्मानित

नीरज सिसौदिया, जालंधर

भारतीय जनता पार्टी जालंधर के केंद्रीय विधानसभा के मंडल 7 बी.सी मोर्चा के नवनियुक्त प्रधान मोहित मिंकू व मंडल 5 के एस.सी मोर्चा के प्रधान धर्मपाल को पंजाब भाजपा के कार्यकरणी सदस्य अशोक गांधी,ज़िला भाजपा सचिव ऊषा महंत,ज़िला भाजपा कार्यकरणी सदस्य गुलशन व्यास,पंजाब युवा भाजपा मीडिया इंचार्ज अशोक सरीन हिक्की,पंजाब युवा भाजपा कल्चर इंचार्ज सन्नी शर्मा,भाजपा मंडल 4 प्रधान रजिंदर शर्मा,मंडल 5 प्रधान विनीत शर्मा, मंडल 6 प्रधान अजय चोपड़ा,महामंत्री सुनील कुकरेती,ललित बब्बू,रजिंदर पप्पी,ज़िला युवा मोर्चा सचिव कार्तिक दुग्गल, मीडिया इंचार्ज चंदन भनोट,स्पोर्ट्स इंचार्ज मनीष रामपाल, मंडल युवा भाजपा प्रधान मयंक व्यास, गौरव राय ने चुनरी डालकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंडल 5 के एस.सी मोर्चा प्रधान धर्मपाल ने कहा कांग्रेस ने दलितों के मसीहा बाबा साहिब अम्बेडकर व दलितों के नाम पर सिर्फ राजनीति करके दलितों की भावनाओं से खिलवाड़ किया है परंतु भाजपा ने बाबा साहिब अम्बेडकर को भारत रत्न देकर दलितों के मसीहा का सत्कार किया है।

इस अवसर पर मंडल 7 के बी.सी मोर्चा के प्रधान मोहित मिंकू ने कहा नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों व उपलब्धियो को घर-घर पहुंचाऊंगा।इस मौके पर दोनों नवनियुक्त प्रधानों ने भाजपा की हाईकमान का धन्यवाद करते हुए विशवास दिलवाया भाजपा की मजबूती के लिए दिन रात काम करेंगे।इस मौके पर अकाली नेता वरिंदर शर्मा,संजीव बांसल,सुरिंदर डिंपल, सुरिंद्रजीत सिंह,अर्जुन सिंह,अनुज कुमार,नीरज शर्मा,करन ठाकुर,सुरजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *