बिहार

हमारी मांग पूरी नहीं की तो पदाधिकारी के विरुद्ध चरणबद्ध आंदोलन : चंदन कुमार ठाकुर

एजाज अंसारी, हरलाखी 

मिथिलांचल ह्यूमन डेवलपमेन्ट कमिटी के द्वारा विभाग को निरंतर पत्राचार कर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराया जाता रहा परंतु पदाधिकारी की उदासीन रवैए से मजबूर हो कर. राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन कुमार ठाकुर ने कहॉ हमारी मागो को नही पूरा किया गया तो हम कमिटी के कार्यकर्ताओं के द्वारा जल्द ही अपने मांगो को लेकर पदाधिकारी के विरुद्ध चरण बध्य आंदोलन करेंगे जिसके जिम्मेदार पदाधिकारी होगें वही
प्रचार प्रसार सचिव अमलेंदु पासवान ने बताया कि सात निश्चय योजना के तहत कोई काम देखने को नहीं मिल रहा है हरलाखी बिचौलियों से भरा हुआ है प्रधान सचिव पूजा कुमारी ने कहॉ कि सरकार के नारा है बेटी बचाओ बेटी बचाओ लेकिन बेटी की हक की लड़ाई के लिए कोई तैयार नहीं होता हम बेटियों अपने हक से कोसों दूर है बेटी शिक्षित होगी तभी देश आसमान की बुलंदियां छू सकती है अन्यथा संभव नहीं. मौके पर उपस्थित लोगों में
सहायक सचिव विष्नु कुमार, जय किशोर मंडल, राम कुमार ठाकुर, सक्रिय सदस्य प्रेमकला देवी,निर्मला देवी,गुलाब देवी,उर्मिला देवी, सहित दर्ज़नो कार्यकर्ता शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *