बिहार

जिलाधिकारी ने अमौशी गांव में लगाया जनता दरबार

अमित कुमार यादव 

आज दिनांक खगड़िया जिले के अंतर्गत अलौली प्रखंड के आनंदपुर मांडर पंचायत में जिलाधिकारी खगड़िया के द्वारा अमौशी गांव में जनता दरबार का आयोजन किया गया.

जिसमें जिला तमाम पदाधिकारियों ने जनता की विशेष समस्याओं को लेकर आपनी – अपनी टेबल लगाई थी. जनता की समस्यायें सुनने के साथ ही उनका हल भी किया गया.  जिसमें शिक्षा , स्वास्थ्य ,बाल विकास परियोजना ,बिजली ,वृद्धावस्था पेंशन ,प्रधानमंत्री आवास योजना ,मनरेगा , जमीन से जुड़ी विवाद की समस्या मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना ,हर घर जल नल पक्की सड़क ,पशु चिकित्सा शिविर, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना आदि शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें प्रखंड तमाम प्रतिनिधि , पंचायत समिति प्रमुख नवीन कुमार , बिहार के युवा सरपंच रतन बिहारी आदि थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *