दिल्ली

आप नेता नईम मलिक के कार्यालय में लगा कैंप, आय प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे दर्जनों लोग

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली
मटिया महल विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के कोषाध्यक्ष और समाजसेवी नई मलिक के कार्यालय में आज कैंप लगा कर लोगों के आय प्रमाण पत्र बनाए गए| इस कैंप का आयोजन छत्ता लाल मिया रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सौजन्य से एवं सोफिया एनजीओ के सहयोग से किया गया| मटिया महल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ते वार्ड नंबर 88 में यह कैंप मलिक के कार्यालय में लगाया गया|
इस मौके पर नईम मलिक ने कहा कि आम आदमी पार्टी की ओर से जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए अब उनके ही इलाके में उन्हें सारी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है ताकि लोगों को प्रमाण पत्र के लिए भटकना ना पड़े| इसी के तहत आज वार्ड नंबर 88 में यह शिविर लगाया गया है जिसमें दर्जनों लोगों के आय प्रमाण पत्रों के आवेदन लिए गए| अब आय प्रमाण पत्र के लिए लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे| पहले लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे जिससे एक छोटे से प्रमाण पत्र को बनवाने में समय और धन बर्बाद करना पड़ता था| इसके बावजूद उन्हें यह प्रमाणपत्र बड़ी मुश्किल से हासिल होते थे|


इस मौके पर आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी शकील मलिक भी मौजूद थे| मलिक ने कहा कि आम आदमी पार्टी ही चलता के दुख दर्द को समझती है और उसे दूर करने का प्रयास कर रही है| उन्होंने कहा कि दिल्ली में स्टेप टू डोर डिलीवरी के तहत आम आदमी पार्टी सरकार की ओर से आम जनता को विभिन्न सुविधाएं घर बैठे मुहैया कराई जा रही हैं। अतः आप सभी इसका पूरा लाभ उठाएं| उन्होंने कैंप में आए लोगों से अपील की है कि वह अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें| कैंप में पहुंचे लोगों ने शिविर के आयोजन पर केजरीवाल सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का शुक्रिया अदा किया.

कैंप के शुभारंभ के मौके पर उत्तर प्रदेश के आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी शकील मलिक, स्थानी पार्षद राकेश कुमार, शमसुद्दीन मलिक, आबिदा बेगम, अाकिल नन्नू, किशन साहनी, इमरान, नौशाद और हाजी शकील सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग भी उपस्थित थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *