पंजाब

पार्षद पति माइक खोसला नहीं करवा सके सफाई, स्कूली छात्र सुशील तिवारी ने करवा कर दिखाई

नीरज सिसौदिया, जालंधर 

जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 61 के अमन नगर चौक में पड़ते ज्योति पब्लिक हाई स्कूल के सामने एक खाली प्लाट है जिसमें कई सालों से कूड़ा फेंका जा रहा है और यह जगह कूड़े के डंप में तब्दील हो चुकी है । जब इस जगह के बारे में युवा राष्ट्र निर्माण वाहिनी के अध्यक्ष एवं युवा नेता सुशील तिवारी को पता चला तो उन्होंने पार्षद पति माइक खोसला को कई बार फोन पर संपर्क किया मगर पार्षद पति माइक खोसला ने उनका फ़ोन नहीं उठाया  जिसके बाद तिवारी पार्षद पति माइक खोसला को कूड़े के डंप की शिकायत देने उनके दफ्तर भी गये मगर उनका दफ्तर बंद था । मगर वैसे कई बार तिवारी इस कूड़े के डंप के शिकायत उन्होंने पार्षद पति माइक खोसला से की है मगर वह हर बार आज ,कल कह के टाल देते है । जिसके बाद तिवारी ने नगर निगम के सेंट्री इंसपेक्टर अशोक भील को फोन पर शिकायत की इस मौके पर अशोक भील ने कहा कि वह कल सुबह इस कूड़े के डंप को साफ करवा देंगे । इस मौके पर युवा नेता सुशील तिवारी ने कहा नगर निगम के ईमानदार अशोक भील ने सफाई करवाई इसके लिए मै उनका धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा कि स्कूल के सामने पड़ा कूड़ा बीमारियों का ख़तरा बना हुआ था प्लॉट के मालिक सोहन सिंह को भी प्लॉट की सफाई करने के लिए कहा मगर वह सुने को तैयार नहीं थे। प्लॉट में कूड़ा काफी होने के कारण स्कूली बच्चो को डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी भी हो सकती है मगर प्लाट के मालिक वह पार्षद पति माइक खोसला को बच्चो के बीमार होने से कोई फर्क नहीं पड़ता । तिवारी ने कहा कि यह कूड़ा आज से नहीं फेका जा रहा है बल्कि पिछले चार सालों से यहां कूड़ा फेका जा रहा है मगर खासबात यह है तब पार्षद पति भगवंत प्रभाकर रोज यहां पर कूड़े को साफ करने के लिए निगम के गाड़ी भेजते थे। तिवारी ने अब पार्षद पति माइक खोसला लोगों की समस्या हल करने के मूड में नहीं है वैसे वह अपने आप को वार्ड का सेवादार कहते।

स्कूल के बाहर साफ कूड़े वाली जगह को दिखाते हुए युवा नेता सुशील तिवारी ,नवीन सहोता, भारत भूषण, वंश खुल्लर, शुभम कोली, राघव खुल्लर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *