यूपी

प्रेमी ने की स्कूली छात्रा की हत्या, इसलिए उतारा मौत के घाट…

योगेंद्र गौतम, उन्नाव/ मौरावा
एकतरफा प्यार में पागल एक सिरफिरे ने एक युवती की चाकू से गला  रेतकर उसकी निर्मम हत्या कर दी थी । इस घटना के बाद जिला ही नही पूरे प्रदेश में सियासी हलचल भी मच गई थी जिसका जनपद की पुलिस ने जल्द से खुलाशा करके हत्यारोपी को कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार,  सेवकखेड़ा गांव में रहने वाले शिव कुमार यादव की बेटी गोल्डी देवी की हत्या कर शव सोमवार की सुबह खेत में फेंक दिया गया था। मृतका गोल्डी देवी उर्फ मिड़ी  स्नातक अंतिम वर्ष की छात्रा थी साथ ही यूपी पुलिस भर्ती की अभ्यर्थी थी।   गोल्डी ने लिखित एव शारीरिक परीक्षा  पास कर ली  थी और गाँव मे उसकी छवि होनहार व कुशल   छात्रा  की थी। घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक ने  जाँच के दौरान ही किसी करीबी य एकतरफा प्यार करने वाले किसी सिरफिरे की आंशका व्यक्ति की थी। जब पुलिस ने घटना की बारीकी से जाँच करना शुरू किया तो पता चला कि मृतका के घर के सामने रहने वाला अभियुक्त सतीश कुमार उर्फ मुलायम पुत्र स्व 0 कृष्ण पाल निवासी ग्राम सेवक खेड़ा मजरा अकोहरी फरार है।घटना के बाद देर शाम  मृतका के छोटे भाई धीरज ने थाने में गांव के ही रहने वाले दो युवकों में सतीश कुमार और सुभाष के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया और नामित युवकों की तलाश शुरू कर दी थी । जिसके बाद  पुलिस ने हत्यारोपी अभियुक्त को बसहा तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार हत्यारोपी  सतीश उर्फ मुलायम 11 में पढ़ता था जबकि  मृतका गोल्डी देवी 12 में पढ़ती थी। दोनों  लोग एक साथ ही कॉलेज जाते थे इसी दौरान उनके बीच प्रेम परवान चढ़ा।
हत्यारोपी सतीश उर्फ मुलायम बीए फस्ट डिवीजन पास था और यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती में परीक्षा दी थी जिसमे वह असफल हो गया था जबकि मृतका  गोल्डी देवी ने परीक्षा पास कर ली थी।  दोनों के बीच प्रेम करीब चार वर्षों तक चला । इस  दौरान सतीश उर्फ मुलायम मृतका गोल्डी देवी से लगातार शारीरिक सम्बन्ध बनानें की बात कहता था मगर मृतका गोल्डी देवी शारीरिक सम्बन्ध बनाने से लगातार इनकार करती रही  और  ज्यादा जबरदस्ती होने पर मृतका गोल्डी ने कहा की वह किसी औऱ से प्यार करती है। मृतका के लगातार  इंकार के बाद  सिरफिरे हत्यारोपी आशिक ने यह ठान लिया कि इस जाड़े में वह मृतका गोल्डी की हत्या कर देगा और फिर गुजरात चला जायेगा इसलिए वह करीब 1 माह पूर्व पनकी अपनी बुआ के घर  गया था। जहा उसने हत्या में प्रयुक्त चाकू को खरीदा औऱ मिलने पर गोल्डी देवी के बाग में शौच हेतु जाने पर अकेला पाकर चाकू से गोदकर हत्या कर दी  पुलिस ने हत्यारोपी के पास से खून से सनी जर्सी, जूते, इनर नील रंग की,एक चाकू लोवर नीले रंग का, शर्ट चेकदार, और सफेद बनियान बरामद किया। हत्यारोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक कृष्णा नन्द पांडेय, बनवारी लाल,अचल कुमार रावत ,सवर्देव मिश्र, हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, और कांस्टेबल गुरफान बेग शामिल रहे।  घटना का अतिशीघ्र खुलासा करने पर उन्नाव पुलिस द्वारा टीम को 20 हजार रुपये की नगद धनराशि देकर पुरुस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *