यूपी

महंगाई से जनता त्रस्त, किसान परेशान : नसीम अहमद

नीरज सिसौदिया, बरेली 

समाजवादी पार्टी के नेता व 118 बहेड़ी विधानसभा से संभावित प्रत्याशी नसीम अहमद ने मदनापुर व पदमी में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ओबीसी दलित और पिछड़े वर्ग का आरक्षण खत्म कर रही हैं। भाजपा सरकार देश के किसानों पर अत्याचार कर रही है। तीन काले कानून किसानों पर जबरदस्ती लागू किए जा रहे हैं। किसान पिछले 9 महीने से धरने पर हैं सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। देश के अंदर बेरोजगारी बढ़ी डीजल पेट्रोल व गैस के दामों ने जनता की कमर तोड़ दी है। खाद्य वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। जनता रोज-रोज की महंगाई से त्रस्त हो चुकी है. अब जनता ने ठान लिया है की योगी को हटाना है व अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है।

नसीम अहमद ने पूर्व की समाजवादी पार्टी के सरकार के द्वारा किये गये कार्यों को बताते हुए कहा। अखिलेश यादव के कार्यकाल में गन्ने का समय पर भुगतान किया गया साथ ही हर साल मुल्य में वृद्धि की गई। डायल 100 पुलिस सेवा 108 फ्री एंबुलेंस सेवा वूमेन हेल्पलाइन 1090, छात्र-छात्राओं को मुफ्त लैपटॉप वितरण करना लखनऊ से लेकर आगरा तक एक्सप्रेसवे का निर्माण, अस्पताल और फ्लाईओवर अवध अस्पताल और अमौसी एयरपोर्ट।

इस दौरान लोगों भाजपा बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थामा जिसमें मुख्य रूप से मोहम्मद आरिफ खान पूर्व प्रधान, इंतजार खान, शादाब खान, जुबेर भाई, फरदीन अंसारी, नजीर खान, अखलाक खान, जाहिद अली, भूरा खान, सखावत हुसैन, साहिल गुप्ता, रमेश डोरीलाल, अशोक गुप्ता, हाफिज जाकिर खान, इरशाद अहमद,पप्पू सिंह, ताराचंद, लोकेश कुमार, शमशाद ओम, प्रकाश राजपूत,मौलाना अब्दुल रहमान, मुन्ने खां, यासीन खां,यशपाल वर्मा, डोरीलाल राजपूत, पप्पू वर्मा, ज्ञानेंद्र प्रकाश राजपूत, नेम चंद्र कश्यप, नेकपाल राजपूत,इस जनसभा के दौरान रवि गिल, नितेंद्र सिंह चौधरी, रविंद्र सिंह चौधरी, चौधरी मनोज सिंह, चौधरी धर्मेंद्र सिंह,अमन सिंह, अनुराग गिल, चौधरी राजू सिंह, चौधरी मनदीप सिंह, चौधरी राजेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *