यूपी

Bjp mla विधायक केसर सिंह गंगवार का कोरोना से निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस 

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली
कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. शहर में एक के बाद एक कोरोना लोगों की जान निगल रहा है. बुधवार को कोरोना संक्रमित नवाबगंज विधायक केसर सिंह गंगवार का निधन हो गया. वह 12 अप्रैल को कोरोना संक्रमित पाए गए थे.
कोरोना संक्रमित नवाबगंज के भाजपा विधायक केसर सिंह गंगवार का सही से इलाज न होने से नाराज हो कर सोशल मीडिया पर सरकार और सिस्टम पर सवाल भी खड़े किए गए थे. सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होते ही सरकार के सरकार के कान खड़े हो गए है। आनन फानन में सरकार ने मामले को संज्ञान में लेते हुए नोएडा के यथार्थ अस्पताल भर्ती कराने का आदेश दिया था.
बता दें कि विधायक केसर सिंह 12 अप्रैल को कोरोना संक्रमित पाए गए थे जिसके बाद उन्हें शहर के ही एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहां दो दिन इलाज के बाद वह होम आइसोलेट हो गए लेकिन अगले ही ऑक्सीजन का स्तर गिरने के बाद उन्हें दोबारा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। विधायक के बेटे ने बताया लगातार सेहत बिगड़ने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर ले जाने को कहा था। वह लगातार कोशिश करते रहे कि उनके पिता को किसी अच्छे अस्पताल में भर्ती होने की सुविधा मिल जाए लेकिन काफी कोशिश करने के बाद भी कहीं से कोई उम्मीद की किरण नहीं दिखाई दी। जिससे नाराज होकर विधायक के बेटे ने सोशल मीडिया पोस्ट डाला था। फिलहाल सरकार ने मामले को संज्ञान में लेते हुए नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराने को कहा था. जहां आज उन्होंने दम तोड़ दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *