झारखण्ड

रंभा देवी की छठी पुण्यतिथि मनी, 405 लोगों के बीच वस्त्र वितरण

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, ऊपरघाट 
नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित बरई पंचायत के जुरामना में समाजसेवी नागेश्वर सिंह के माता रंभा  देवी का 6वी पुण्यतिथि सोमवार को मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दिवंगत रंभा देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात समाजसेवी नागेश्वर सिंह व  सत्य नारायण सिंह ने  क्षेत्र के 405 असहाय ,वृद्व व बच्चो के बीच  साड़ी ,धोती व  गर्म कपड़े का वितरण किया गया।

मौके पर समाजसेवी नागेश्वर सिंह ने कहा कि मां की पुण्यतिथि पर प्रत्येक वर्ष गरीब असहायों के बीच वस्त्र वितरण कर मां के सपने को साकार करने में लगा हुं। साथ ही कहा कि  मानव अपने माता-पिता के  सेवा करें साथ ही उनके बताए मार्ग पर चले। मौके पर समाजसेवी नागेश्वर महतो, हरि महतो,नुनु चंद तुरी, अनील हांसदा, नंदलाल साव,मनी रविदास, विनोद सिंह,छुटु महतो,महरू महतो, मोहित नंदन, योगेन्द्र साव, बलराम महतो, रामचंद्र महतो हीरामन गंझु सहित कई लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *