दिल्ली

शाहनवाज मलिक बने आप जेजे सेल चांदनी चौक के जिला अध्यक्ष, नईम मलिक ने दी बधाई

Share now

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली 

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता शाहनवाज मलिक को पार्टी की जेजे सेल का चांदनी चौक जिला अध्यक्ष बनाया गया है. वह पुरानी दिल्ली के रहने वाले हैं और मटिया महल विधानसभा इलाके में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं.

उनकी नियुक्ति पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया और पार्टी के जेजे सेल के प्रदेश अध्यक्ष सुशील चौहान का धन्यवाद अदा किया है. पार्टी के मटिया महल विस के वरिष्ठ नेता नईम मलिक ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई दी है. शाहनवाज गरीब जनता के बीच अपनी सौहार्द पूर्ण छवि के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी ईमानदारी से निभाने का प्रयास करूंगा. उन्हें पार्टी वर्करों की ओर से फूलमाला पहनाकर सम्मानित भी किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *