पंजाब

अशोक सरीन के साथ सैकड़ों युवा मोदी की रैली में गुरदासपुर गए

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी पंजाब की तरफ से गुरदासपुर मे हुई धन्यवाद रैली मे जालंधर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से पंजाब युवा भाजपा के मीडिया इंचार्ज अशोक सरीन हिक्की के साथ रवाना हुए।इस अवसर पर उनके साथ युवा भाजपा मंडल प्रधान गौरव राय, ज़िला सचिव कार्तिक दुग्गल,स्पोर्ट्स इंचार्ज मनीष रामपाल भी मौजूद थे।इस अवसर पर भारी संख्या मे एकत्रित हुए युवाओ ने नरिंदर मोदी ज़िंदाबाद,भारत माता की जय,वन्देमातरम,जिस और जवानी चलती है उस और जमाना चलता है के नारे लगाए।पंजाब युवा भाजपा मीडिया इंचार्ज अशोक सरीन हिक्की ने कहा युवाओ ने ठाना है मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाना है।इस लक्ष्य को नौजवान पूरा करके बैठेगा क्योंकि देश को 60 साल चलाने वाली कांग्रेस ने युवाओ को झूठे लारे लगा ठगा और देश के विकास मे कांग्रेस का भ्र्ष्टाचार सदैव रुकावट रहा है।दूसरी तरफ नरिंदर मोदी ने अपनी सरकार बिना भेदभाव पारदर्शिता से चला हर घर तक सरकारी योजनाओं को पहचाने का काम बिना किसी प्रकार के भ्र्ष्टाचार से किया है।

इस मौके पर अंकित शर्मा बिनी,सौरव गोयल, हैप्पी शर्मा,सन्नी बांसल, वरदेव सिंह,निपुण कुमार,सुरिंदर डिंपल,मनदीप कुमार,राकेश कुमार,नीरज गुप्ता,मनी सैनी,जसप्रीत सिंह सैनी,गौरव गोरु,गगनदीप सिंह,सुखमनदीप सिंह,सर्बजीत सिंह,अभिनंदन शर्मा,कुशल वर्मा,विक्रमजीत ठाकुर,सहित विरदी आदि भारी संख्या मे नौजवानों गुरदासपुर गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *