पंजाब

अमर उजाला के पत्रकार अवधेश शुक्ला के पिता को जिंदा जलाने की कोशिश, आरोपी रामजीत पर एफ आई आर दर्ज

नीरज सिसौदिया, जालंधर
वरिष्ठ पत्रकार एवं अमर उजाला के पंचकूला ब्यूरो चीफ अवधेश शुक्ला के पिता को जिंदा जलाने की कोशिश करने वाले आरोपी रामजीत के खिलाफ जालंधर पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर ली है| घटना सोमवार देर रात की है|
पत्रकार अवधेश शुक्ला ने बताया कि उनके पिता गरुण प्रसाद शुक्ल परिवार के साथ जालंधर के थाना डिवीजन नंबर पांच के अंतर्गत पड़ते कोर्ट मोहल्ला में परिवार के साथ रहते हैं| विगत सोमवार रात को उनके पिता घर के बाहर वाले कमरे में सो रहे थे| देर रात आरोपी रामजीत आया और उनके पिता के कमरे के दरवाजे में आग लगा दी| समय रहते उनके पिता को आग लगने का पता चल गया और उनके प्राण बच गए| जब तक उन्हें घटना का पता चला तब तक कमरे का बाहर भी दरवाजा पूरी तरह से जल चुका था| आग की लपटें अंदर रखे सामान तक भी पहुंच चुकी थीं। इससे पहले कि कोई बड़ी क्षति होती आग पर काबू पा लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही अवधेश शुक्ला रात को ही पंचकूला से जालंधर पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी| पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी राम जीत को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर ली गई है| पुलिस मामले की जांच कर रही है| इस घटना से पूरी पत्रकार बिरादरी में रोष है| वीकेंड रिपोर्ट के संपादक प्रदीप वर्मा, इंडिया टाइम 24 के संपादक नीरज सिसोदिया, एंडेवर न्यूज़ के संपादक दीपक लूथरा, पत्रकार करण लूथरा , पत्रकार पुनीत श्रीवास्तव, पत्रकार विकास शर्मा, वरुण गुप्ता, पंजाब लाइव न्यूज़ के संपादक अमन बग्गा समेत जालंधर के विभिन्न पत्रकारों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। साथ ही पत्रकार अवधेश शुक्ला के परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग पुलिस कमिश्नर से की है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *