पंजाब

जलांधर नगर निगम तानाशाही पर उतरा : अशोक सरीन हिक्की

Share now

जालंधर : पंजाब में विधानसभा चुनावों मे शहरी लोगो को प्रॉपर्टी टैक्स खत्म करने का चुनावी वादा कर सत्ता मे आयी कांग्रेस ने प्रॉपर्टी टैक्स माफ वन टाइम सेटलमेंट पालिसी के नाम पर जनता से धोखा किया. यह शब्द पंजाब युवा भाजपा के मीडिया इंचार्ज एडवोकेट अशोक सरीन हिक्की ने शुक्रवार सुबह सुबह नगर निगम जालंधर द्वारा शहर की 24 बिल्डिंग पर सील लगाने के बाद कहे।सरीन ने कहा जनता से धोखा कर सत्ता में आई कांग्रेस की नगर निगम अब जनता के खिलाफ तानाशाही हकूमत पर उतरी हुई है।क्योंकि अब नगर निगम अधिकारी भ्रष्टाचार के लिए पिक एन्ड चूस कर जनता पर जुल्म कर रहे है जिसका उदहारण आज सील हुई 24 बिल्डिंग है जो साफ बता रही कि जो लोग नगर निगम अधिकारियों से साठगांठ करेहु उनकी बिल्डिंग बचेगी बाकी सब सील होगी।सरीन ने कहा
पंजाब की शहरी जनता से कांग्रेस व लोकल बॉडी मंत्री नवजोत सिंह सिंधु ने प्रॉपर्टी टैक्स माफ करने एवं वन टाइम सेटलमेंट पालिसी के नाम पर जनता से धोखा किया है।क्योंकि अगर इस तरह की कोई पालिसी सरकार लाने लगी है तो बेवजह जनता की बिल्डिंग सील करने का लहेल क्यों नगर निगम अधिकारी खेल रहे है।सरीन ने बताया जनता को को कांग्रेस के झूठे वादों की सच्चाई पता चल गई है जिसका जवाब पंजाब की जनता लोकसभा चुनावों मे देगी।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *