पंजाब

मोदी ने भाजपा की मजबूत और कांग्रेस की मजबूर सरकार का फर्क समझाया : राकेश राठौर

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी की तरफ से नई दिल्ली के राम लीला मैदान मे आयोयित राष्ट्रीय अधिवेशन मे पूरे देश के हर जिले से आये भाजपा कार्यकर्ताओं व दुनिया को प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी ने भाजपा की मजबूत कांग्रेस की मजबूर सरकार का फर्क समझाया है।इस अधिवेशन मे भाजपा की तरफ से गरीब कल्याण प्रस्ताव,कृषि प्रस्ताव लाकर गरीब का हक गरीब तक पहुचाने,नागरिकों मे भरोसा,पहचान को आधार,जनधन की पहुँच जन-जन तक,गरीबों को आर्थिक सुरक्षा,स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत,आयुष्मान योजना:,गरीबों को मिल रही सस्ती और सुलभ चिकित्सा,मिशन इंद्रधनुष,विद्युतीकरण: गांव-गाँव से घर-घर तक,उज्ज्वला योजना: महिलाओं के जीवन स्तर में परिवर्तन,आवास: बेघरी से मुक्ति का संकल्प,अन्न सुरक्षा योजना,भ्रष्टाचार मुक्त मनरेगा,आधारभूत संरचना: विकास की रफ्तार हुई तेज,संचार व्यवस्था:
विमानन क्षेत्र:क्षेत्रीय विकास
संसाधनों की पहचान और उपयोग
महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण:
“बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान
शिक्षा गुणवत्ता: पढ़े भारत, बढे भारत
, खेले इंडिया-खिले इंडिया”
दिव्यान्गों के लिए विशेष प्रावधान
समृद्ध किसान, समृद्ध भारत
न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि: सही कीमत, समृद्ध किसान जैसी भाजपा की सरकार की उप्लब्दियों को जनता तक पहुचा उसका प्रचार प्रसार करने का मार्ग देश के सभी कार्यकर्ताओं को समझाया है।इस अधिवेशन को राष्ट्रीय भाजपा प्रधान अमित शाह,नितिन गडकरी,निर्मला सीतारमन,अरुण जेटली,राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल व अन्य राष्ट्रीय नेताओ व सभी भाजपा शासित राज्यो के मुख्यमंत्रियों ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।राठौर ने बताया राष्ट्रीय नेताओ ने स्वस्थ,समृद्ध,पढ़े,बढे,खेले,खिले भारत,मेरा बूथ सबसे मजबूत का नारा पूरे देश मे दिया है।जिस पर चलकर भाजपा कार्यकर्ता दोबारा भारत मे मोदी सरकार बनाएंगे।राठौर ने बताया इस अधिवेशन मे पंजाब के सभी पूर्व अध्यक्ष,विधायक,सांसद, प्रदेश की सारी टीम,ज़िला अध्यक्ष महामंत्री,लोकसभा प्रभारी व हर मोर्चे के प्रदेश प्रधान एवं पंजाब के हर जिले से कार्यकर्ता अधिवेशन मे गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *