उत्तराखंड

खराब मौसम के बीच टनकपुर पहुंचे हरीश रावत, जनसभा में उमड़ा लोगों का हुजूम 

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर 

खराब मौसम के बीच उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज टनकपुर पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया. तुलसीराम चौराहे पर हुई सभा में खराब मौसम के बाद भी सैकड़ों लोग नेताओं को सुनने पहुंचे. सभा में  रावत ने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य सरकार पर खूब तंज कसते हुए कहा कि कहां गए अच्छे दिन और किस-किस के खाते में आये 15 लाख. वहीं, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने जनता से पूछा कि डबल इंजन सरकार का क्या हुआ और कितने लोगों की नौकरी लगी.

वक्ताओं ने कहा कि आने वाले दिन अब कांग्रेस के हैं और बिना भेदभाव के विकास होगा. बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा. साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री के पहुंचने पर पूर्व विधायक के नेतृत्व में उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया.

गुरुचरण लाल शर्मा की अध्यक्षता और भीम सिंह और हरीश भट्ट के संयुक्त संचालन में हुई सभा में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह देव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बहादुर सिंह पाटनी,जिलापंचायत सदयस्ता भवानी टम्टा, पिंकी चौधरी, देवेंद्र सिंह, नवीन सिंह प्रधान,सुरेश महर,नागरमल शर्मा,खालिद अंजुम आदि लोग शामिल हुुए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *