झारखण्ड

विद्यालय ज्ञान का मंदिर, फैलाते हैं ज्ञान का प्रकाश : डाॅ. लंबोदर महतो

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
विद्यालय ज्ञान का मंदिर है। यह ज्ञान का प्रकाश फैलाता है। विद्यालय ऐसा संस्थान है जहां उपस्कर के बदले मानव निर्मित किए जाते हैं। उक्त बातें बोकारो थर्मल स्थित संत पॉल माॅर्डन स्कूल के 40 वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए आजसू के केंद्रीय महासचिव डाॅ. लंबोदर महतो ने कहीं। उन्होंने अध्यापकों से सेवा भाव से कार्य करने की अपील की। इसके पूर्व संत पॉल माॅडर्न स्कूल के 40 वें स्थापना दिवस समारोह का विधिवत उद्घाटन डीवीसी के वरीय अपर निदेशक सह डीजीएम पीके सिंह, जिप सदस्य भरत यादव, विजिलेंस अधिकरी आरके चैधरी, मुखिया श्यामबिहारी सिंह, एसबीआई बा्रंच मैनेजर रविंद्र वर्मा व बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच मैनेजर देवाशीष भट्टाचार्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

डाॅ. लंबोदर महतो ने कहा कि संस्था ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। संस्था का उद्देश्य छात्रों को सुशिक्षित करने के साथ-साथ संस्कारित करना भी रहा है। अपने आदर्शों पर चलकर संस्था आज भी ऊंचाइयों के नए आयाम छू रही है। स्कूल ने छात्रों की उन्नति के लिए भरसक प्रयास किए हैं। डीजीएम पीके सिंह ने अपने संबोधन में अध्यापकों एवं कर्मियों के योगदान की सराहना की तथा बच्चों को आज के प्रतियोगी युग में अपने आपको ढ़ालने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस स्कूल से पास आउट कई बच्चों ने विभिन्न क्षेत्रों में सफलता की इबारत लिख चुके हैं।

जिप सदस्य भरत यादव ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बच्चों को सभी तरह के गुणों से पारंगत बनाना ही प्रबंधन का मुख्य उदेश्य है। इसके लिये यहां के सभी शिक्षक तत्पर हैं। समारोह में छात्रों ने एक से एक बढ़कर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी को भाव-विभोर कर दिया। स्कूल का स्थापना दिवस समारोह को इतिहासिक बना दिया। पुस्तक का विमोचन किया गया।

इस अवसर पर लिंगल एडवाजर एसएन डे, श्रवण कुमार सिंह, ब्रजकिशोर सिंह, हंसराज प्रसाद, प्रचार्या नीतिका गायकवाड़, प्रबंधक मधुकर गायकवाड़, टीएन सिंह, बृजकिशोर सिंह, टीमल साव, श्रेष्ठ गायकवाड़, कुमार अनीश, अनिता राज, जैकलीन जोसोप सहित सैकडों अभिभावकगण उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के शिक्षक देवेंद्र यादव ने किया।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *