झारखण्ड

10वें टिकैत कुमार महतो ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना 
नावाडीह प्रखंड अंतगर्त ऊपरघाट स्थित
गोनियाटो पंचायत के ग्रामीण स्टेडियम गोनियाटो गोसाई टोंगरी में युवा विकास क्लब द्वारा आयोजित 10 वां टिकैत कुमार महतो फुटबॉल टुनॉमेंट का शुभारंभ बुधवार को जिप सदस्य सह आजसू मुख्यालय सचिव टिकैत कुमार महतो व प्रखंड उपाध्यक्ष रामकुमार मंराडी ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया।

उद्घघाटन मैच बिरसा मुंडा कॉलेज गोनियांटो बनाम कंजकिरो के बीच खेला गया। जिसमें बिरसा मुंडा कॉलेज की टीम नाम शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कंजकिरो की टीम को 2-0 से हराकर दूसरे चक्र में प्रवेश किया। टुनॉमेंट का फाइनल शुक्रवार को खेला जाऐगा। फाइनल समारोह में बतौर मुख्य सूबे के मंत्री रामचंद्र सहिस व विशिष्ट अतिथि गिरीडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक राजकिशोर महतो, डॉ. लंबोदर महतो सहित कई गणमान्य शिरकत करेंगे। फाइनल समारोह की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। टुनॉमेंट के उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से पंसस राजेश तुरी, परमेश्वर महतो, जितेंद्र महतो, कपिल तुरी, दिनेश महतो, महेन्द्र महतो, जितेंद्र महतो, दिलीप मरांडी, मंटु नायक, पिंटू सोरेन, राजेश मुर्मू, छत्रधारी महतो, गोविंद मरांडी सहित सैकडों खेलप्रेमी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *