विचार

प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य नरेश नाथ ने की भविष्यवाणी, पाकिस्तान के लिए आने वाला समय ठीक नहीं…

नीरज सिसौदिया, जालंधर 

जी हां, ये सच है कि आने वाला समय पाकिस्तान के लिए ठीक नहीं है। ये हम
नहीं बल्कि पाकिस्तान के ग्रह-चाल बता रहे हैं। पाकिस्तान का आने वाला समय विनाशकारी होगा। यह भविष्यवाणी प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य नरेशनाथ ने की है। बता दें कि इससे पहले भी नरेशनाथ द्वारा की गईं कई भविष्य वाणियां
सही साबित हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि 16 फरवरी से लेकर मार्च माह तक ग्रहों का एक ऐसा संयोग बन रहा है जिससे पाकिस्तान में सत्ता परिवर्तन या फिर सेना के विद्रोह चर्म सीमा तक पहुंच सकता है। क्योंकि जब भी
पाकिस्तान में सेना हावी हुई तो वहां की सरकार ने सेना से बचने और उसे भ्रमित करने के लिए सीज फायर का उल्लंघन और प्रयत्क्ष या अप्रत्यक्ष रूप से युद्ध शुरू कर देती है। इसी के साथ यह समय जितना पाकिस्तान के लिए
भारी होने जा रहा है उतना ही भारत के लिए खतनाक सूचक बन सकता है।
नरेश नाथ ने यह भी भविष्यवाणी की है कि अंतरराष्ट्रीय, भारतीय शेयर और कमोडिटी बाजार में भी मंदी का दौर देखने को मिल सकता है। ऐसी स्थिति में निवेशकों को विशेष सावधान रहने की जरूरत है। 16 फरवरी से लेकर 8 मार्च तक किसी भी बड़ी इंवेस्टमेंट को करने से पहले विचार जरूर करें। यह योग धरती के लिए विनशाकारी रूप ले सकता है। इसलिए पाकिस्तान, अफगानिस्तान आदि कई देशों में जहां पर्वत श्रृंखलाएं बर्फ से ओतप्रोत होंगी। वहीं भूकंप की संभावनाएं तीव्र होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *