हरियाणा

हर हाल में लेंगे शहीदों का बदला, कैंडल मार्च के साथ मुर्दाबाद के लगाए नारे, पाकिस्तान का पुतला भी फूंका

सोहना, संजय राघव
जम्मू कश्मीर में सैनिकों के साथ हुई बर्बरता को लेकर कस्बे वासियों के साथ सभी दलों के नेता एक मंच पर दिखाई दिए lसभी नेताओं ने हुंकार भरी वह पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए lगुस्साए लोगों ने केंद्र सरकार से मांग की कि अब लड़ाई आर पार की हो lइस दर्दनाक घटना के बाद कस्बे वासियों ने पूरे शहर में प्रदर्शन किया और कैंडल मार्च निकालकर कस्बे के अंदर अंबेडकर चौक पर जाकर पाकिस्तान का पुतला फूंका वही शहीद सैनिकों के सम्मान में 2 मिनट का मौन रखा lइस मौके पर सोहना विधायक ने कहा कि हर हाल में शहीदों का बदला लिया जाएगा.

पुलवामा में सैनिकों के साथ हुईं दर्दनाक घटना के बाद कस्बे के सैकड़ों लोग फव्वारे चौक पर जमा हो गए वU उन्होंने यहां से कैंडल मार्च निकाला व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए lकैंडल मार्च के निकलते ही आसपास के दुकानदार अपनी दुकानों को बंद करके इस कैंडल मार्च में शामिल हो गए lसभी लोगों में पाकिस्तान व आतंकवाद के खिलाफ काफी गुस्सा दिखाई दिया lइस मौके पर सभी दलों के नेता भी कस्बे वासियों के साथ एक ही मंच पर दिखे lवहीं सभी ने एक जबान में कहा कि अब वक्त आ गया कि भारत को पाकिस्तान की इस बर्बरता का मुंहतोड़ जवाब देना चाहिएl वहीं मौके पर मौजूद विधायक ने इस बात का समर्थन किया कि सरकार हर हाल में शहीदों का बदला लेगी इस मौके पर हल्का विधायक तेजपाल तंवर, कॉंग्रेस नेता सतवीर पहलवान , कांग्रेस नेता रोहताश बेदी , इनेलो जिलाध्यक्ष किशोर यादव ,व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज बजरंगी, नगर परिषद चेयरमैन पति सोनू खटाना ,एडवोकेट राजकुमार गोयल, बीएसपी नेता जावेद अहमद एडवोकेट सुनील, सुरेश मदान आदर्श गुप्ता, पार्षद बालूराम सैनी आदि मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *