झारखण्ड

राष्ट्रीय पटल पर बुलंद करेंगे गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के लोगों की आवाज : सुदेश महतो

Share now

बोकारो थर्मल। आजसू के केन्द्रीय अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा कि गिरीडीह लोकसभा क्षेत्र के बूथ कार्यकर्ता पार्टी के प्रति निष्ठावान होकर एक हुजूम के रूप में गिरीडीह लोकसभा सीट आजसू पार्टी के नाम लिखने को तैयार हो जाएं, पार्टी झारखंड के गरीब, मजदूर, किसान की आवाज राष्ट्रीय पटल पर बुलंद कर गिरीडीह क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेगी। वह रविवार को नावाडीह बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम में आजसू पार्टी द्वारा आहुत गिरीडीह लोकसभा क्षेत्र के एक दिवसीय बुथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन की अध्यक्षता गिरीडीह लोकसभा प्रभारी डा लम्बोदर महतो व संचालन गिरीडीह युवा जिला अध्यक्ष छक्कन महतो ने किया।

सम्मेलन में कार्यकर्ताओ का हुकार भरते हुए पार्टी सुप्रीमो ने कहा कि झारखंडीयों के कुर्बानी पर अलग राज्य मिला परंतु झारखंड की गरीबो मजदुरो ,शोषित व विस्थापितों की हक व आवाज बुलंद करने एवं झारखंड की संस्कृति की रक्षा के लिए आवाज उठाने के लिए राष्ट्रीय पटल पर क्षेत्रिये राजनीति पार्टी को नेतृत्व करने का मौका नही मिला चुनाव में हमारा बिखराव हमें अधिकार से वंचित कर देती है ओर हम सभी पांच के लिए चुक जाते है इसलिए पार्टी कार्यकर्ता संकल्प व आत्मविश्वास के साथ कदम बढाये ओर गिरीडीह लोकसभा से विजय हासिल करें, आजसू क्षेत्र के 150 लाख परिवारो का हक व अधिकार की लडाई लोकसभा मे लड़कर विस्थपितो की जमीन वापस दिलाने का काम करेगी गिरीडीह लोकसभा के लोग जो रोजी रोटी के लिए दर दर भटकते है उनका दर्द दुर करेगी साथ ही क्षेत्र की दशा व दिशा बदलकर जनता को दिखाने का काम की जाऐगी।उन्होने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिये बगैर कहा कि जिस पार्टी ने देश में 70 साल राज किया वह आज कहती है कि झारखंड में बेरोजगारो की फौज है यह फौज किसकी देन है।

झामुमो के एक नेता ने कहा था कोल झारखंड मे मुख्यालय पश्चिम बंगाल में नही रहेगा परंतु जब वे स्वंय केन्द्रीय कोयला मंत्री बने फिर भी कोल इडिया का मुख्यालय झारखंड नही बनाया बल्कि कोल इंडिया का गेस्ट हाउस भी उठकर झारखंड से चला गया।

आजसू पार्टी सूबे के दो करोड़ जनता का दुख दर्द का निवारण करने लोकसभा में जाना चाहती है कार्यकर्ताओ के बल पर गिरीडीह ,हजारीबाग एवं रांची लोकसभा से पार्टी लोकतंत्र के महासंग्राम मे अपनी पहचान बनाकर गिरीडीह सहित झारखंड का दिशा बदलने का काम करेगी। वही सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि गिरीडीह लोकसभा से अब तक जितने भी जनप्रतिनिधि बने सभी ने क्षेत्र की जनता को छलने का काम किया क्षेत्र का जो विकास होना चाहिए नहीं किया गया कल करखाना बंद कर दी गई. जिसके कारण स्थानीय युवक बेरोजगार होकर देश विदेश में पलायन कर गये या फिर जंगल की ओर मुखकर हथियार उठा लिया गिरीडीह की जनता एक बार आजसू को विकास करने का मौका दे जो काम 25 वर्षो मे नही हो सका वह आजसू पांच वर्षों में गिरीडीह की तस्वीर बदल कर दिखानें का काम करेगी। आजसू का मुख्यालय गिरीडीह बनेगा ओर गिरीडीह से ही राज्य की तस्वीर बदलने का भी काम किया जाऐगा।

इससे पूर्व सम्मेलन में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा मे आंतकी हमला मे शहीद हुए भारतीय जवानों को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजली आर्पित किया गया वही कार्यकर्ताओ ने 101 किलों के भव्य माला पहनाकर पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो ,पेयजल स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ,टुण्डी विधायक राजकिशोर महतो ,गिरीडीह लोकसभा प्रभारी डा लम्बोदर महतो ,केन्द्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत एवं अखिल झा अंल्पसंख्यक महासभा के अध्यक्ष नजरूल हसन हाशमी का स्वागत किया तथा महिलाओं ने झारखंडी कला संस्कृति से नृत्य कर अतिथियों का स्वागत की।

मौके पर डुमरी प्रमुख यशोदा देवी ,बुथ प्रभारी बैजनाथ महतो , बिगन महतो जिप सदस्य टिकैत महतो ,बालगोविंद प्रजापति , पूर्व जिलाध्यक्ष सन्तोष महतो , पूर्व उपप्रमुख अलाउद्दीन अंसारी ,प्रखंड अध्यक्ष मिश्रीलाल महतो ,सुरेश महतो ,प्रदीप महतो ,अर्जून महतो ,बबन यादव ,सलार खान ,दौलत महतो ,खेमलाल विधार्थी ,रानी महतो ,नामिता देवी ,सहित गिरीडीह लोक सभा के हजारों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

गिरीडीह की तस्वीर बदल दूंगा : लम्बोदर 

आजसू के केन्द्रीय महासचिव सह गिरीडीह लोकसभा प्रभारी डा लम्बोदर महतो ने सम्मेलन में बुथ कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि काफी कम समय में गिरीडीह लोकसभा के कार्यकर्ता व जनता का जो अपार स्नेह व आर्शीवाद मिल रहा है उसका मैं अजीवन कर्जदार रहुंगा ,गिरीडीह लोकसभा क्षेत्र की पिछड़ापन व उपेक्षित के कारण काफी पीडा होती है गांव  समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन जी रहे जनता का अंशु पोछना चाहता हुं उनका दुख दर्द निवारण करने के लिए क्षेत्र की जनता का आर्शीवाद मांगाने आया हुं यादि मौका मिला तो सिल्ली व रामगढ्ढ की भांति गिरीडीह लोक सभा क्षेत्र भी विकास की चमक राज्य व देश में बिखेंरेगी तथा यहां के युवा के हाथो में रोजगार होगा उन्हे दो जुन की रोटी के लिए अन्य प्रदेश पलायन नही करना पडेगा।उन्होने जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि आजसू पार्टी कभी भी जाति ,धर्म ,संप्रदाय की राजनीति ना की है ओर ना कभी करेगी वह सिर्फ विकास की राजनीति करेगी जिसमें गिरीडीह जनता का सहयोग रहेगा।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *