हरियाणा

शहर की समस्याओं को लेकर विधायक ने अधिकारियों की ली क्लास

सोहना, संजय राघव
सोहना विधायक तेजपाल तंवर ने कस्बे की समस्याओं को लेकर समस्त अधिकारियों की क्लास ली lइस दौरान विधायक ने समस्त अधिकारियों को 15 दिनों के अंदर समस्याओं को दूर करने के आदेश दिएl इस दौरान शहर में सुरक्षा के लिए मुख्य रस्ती पर सात गेट लगाने, शहर की स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने व रास्तों को दुरुस्त करने के आदेश दिए lविधायक ने सोहना व्यापार मंडल संघ के सदस्य के साथ शहर की समस्याओं का भी मुआयना किया l

इस मौके पर समस्त विभागों के अधिकारी विधायक के साथ शहर में इन दिनों सड़क व्यवस्था स्ट्रीट लाइट व सुरक्षा व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तमाम शिकायतें थी इन शिकायतों के मद्देनजर सोहना बीजेपी विधायक ने सभी विभाग के अधिकारियों की एक बैठक का आयोजन कियाl इस बैठक में सभी विकास कार्यों का विधायक ने जायजा लिया व कस्बे में हो रही समस्याओं को लेकर अधिकारियों को आदेश भी दिएl विधायक ने बताया कि शहर में स्ट्रीट लाइट, सड़क व्यवस्था व जाम की बड़ी समस्या है lइन्हीं समस्याओ को लेकर समस्त विभाग के अधिकारियों को आदेश दे दिए गए हैं कि 15 दिन के अंदर इन सभी समस्याओं का निपटारा किया जाएगा.

इस मौके पर सोहना व्यापार संघ के प्रधान मनोज बजरंगी ने बताया कि व्यापारियों की काफी समस्याएं थीl जिन्हें उन्होंने विधायक के समक्ष रखा वहीं अब शहर में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए साथ मुख्य द्वारों पर गेट लगाए जाएंगे वहीं शहर की स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त किया जाएगा बीच बाजार में जो उबड़ खाबड़ रास्ता है उसे जल्दी दुरुस्त कर दिया जाएगा
इस मौके पर परिषद के ईओ विजय पाल यादव सोनू खटाना ,ओमप्रकाश छिदा, तरुण लठ, टेक चंद बंसल,विकाश अरोरा,बालकिशन गोयल, अनिल जैन आदि मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *