झारखण्ड

अप्रत्याशित वेतन वृद्धि की खुशी में सप्लाई मजदूरों ने निकाला विजय जुलूस

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल

डीवीसी के बोकारो थर्मल एवं चंद्रपुरा के लगभग 12 सौ सप्लाई मजदूरों का वेतन पुनरीक्षण हेतू डीवीसी मुख्यालय मे 5 मार्च को द्विपक्षीय समझौता के पश्चात डीवीसी ठेका मजदूर संघ के महामंत्री भरत यादव सह जिप सदस्य भरत यादव की बोकारो थर्मल वापसी पर होस्पीटल मोड़ के पास एकत्र अति उत्साहित सैकड़ों सप्लाई मजदूरों ने श्री यादव के साथ साथ ब्रजकिशोर सिंह, नवीन पाठक, संजय मिश्रा, सरयू ठाकुर, नागेश्वर महतो आदि संयुक्त मोर्चा के नेताओं का फुल माला और गाजा बाजा के साथ भव्य स्वागत किया तथा अबीर गुलाल लगा कर एवं मिठाई बाँट कर तथा पटाखे फोड़ कर खुशी का इजहार करते हुए होली और दिवाली एक साथ मनाया ।

सप्लाई मजदूरों ने संयुक्त मोर्चा के नेताओं के साथ हॉस्पीटल मोड़ से रेलवे स्टेशन होते हुए झारखंड चौक तक नारा लगाते हुए विजय जुलूस निकाला ,जो झारखंड चौक पर जा कर सभा में तब्दील हो गया। इस अवसर पर सप्लाई मजदूरों को संबोधित करते हुए भरत यादव ने कहा कि गिरिडीह सांसद रवीन्द्र कुमार पाण्डेय के साथ उच्च स्तर पर सतत् प्रयास और उच्चाधिकारियों के सहयोग से संपन्न सप्लाई मजदूरों का वेतन समझौता अद्वितीय है। यह समझौता देश के ठेका श्रमिकों के लिए उदाहरण होगा। क्योंकि इस समझौते से सप्लाई मजदूरों का वेतन के साथ सम्मान मे वृद्धि हुआ है । समझौता के अनुसार कुल वेतन मे 65 फिसदी से ज्यादा अप्रत्याशित वृद्धि, पदोन्नति का अवसर , बेहतर चिकित्सा व भत्ता, अनुकंपा के आधार नियोजन, अधिकत्तम मूल वेतन व केन्द्रीय महँगाई भत्ता, ससम्मान सेवानिवृत्ति आदि श्रमिक हित में सभी माँगों का समावेश के अलावा 1 नवंबर 2017 से पुनरिक्षित वेतन लागू कराने मे मिली सफलता संयुक्त मोर्चा की ऐतिहासिक उपलब्धी है। नवीन पाठक ने कहा कि, संयुक्त मोर्चा की ओर से भरत यादव की बुद्धिमत्ता पूर्ण प्रस्ताव पर बनी सहमति के कारण ही मूल वेतन मे अप्रत्याशित वृद्धि हुई और सभी सप्लाई मजदूरों को 18 माह का डेढ़ लाख रू से ज्यादा एरियर मिलेगा। और सांसद के सहयोग से ग्रेच्युटी के मामले का भी यथाशिघ्र निष्पादन होगा । सभा की अध्यक्षता व संचालन करते हुए डीवीसी युसीडब्लूयु के अध्यक्ष ब्रिज किशोर सिंह ने सम्मानजनक समझौता कराने के लिए सतत् प्रयासरत सांसद रवींन्द्र कुमार पाण्डेय और भरत यादव के साथ साथ डीवीसी के उच्चाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधियों और श्रमिकों को बधाई दिया ।इस अवसर पर मुख्य रूप से संजय मिश्रा, नागेश्वर महतो, सरयू ठाकुर, अमरजीत सिंह, असीम तिवारी, मिथलेश सिन्हा, हरपाल सिंह, प्रेम सिंह, संजय सिंह, अंजनी दिक्षित, मदन ,तरूण गुप्ता, संजय गुप्ता, चुंधिया राम, सुरेश घाँसी, राजू घाँसी आदि सहित सैकड़ों सप्लाई मजदूर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *