पंजाब

बुधवार को पंजाब युवा भाजपा प्रधान व महामंत्री फाजिल्का आएंगे

Share now

फाजिल्का : भारतीय जनता युवा मोर्चा फाजिल्का की बैठक भाजपा कार्यालय मे प्रधान सिकंदर कपूर की अध्यक्षता सम्पन हुई।जिसमे पंजाब युवा भाजपा के कल्चरल इंचार्ज सन्नी शर्मा,मीडिया इंचार्ज अशोक सरीन हिक्की विशेष रूप से उपस्थित हुए।इस अवसर पर जिला प्रधान सिकंदर कपूर ने तुषार ठठई फाजिल्का युवा भाजपा मीडिया इंचार्ज नियुक्त कर कहा 17 मार्च को फगवाड़ा भाजपा युवा सम्मेलन को लेकर युवाओ मे भारी उत्साह है जो भारी संख्या मे फगवाड़ा पहुंचेगे।युवा सम्मेलन कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बुधवार को पंजाब युवा भाजपा प्रधान सन्नी शर्मा,महामंत्री विनय महाजन व मंत्री सुरेश शर्मा फाजिल्का आएंगे।

https://youtu.be/RZyTvACBEHs

इस अवसर पर सन्नी शर्मा ने कहा विधानसभा चुनावो मे झूठे वादे कर पंजाब के किसान नौजवान से कांग्रेस ने धोखा किया जिसके लिए पंजाब की जनता लोकसभा चुनावो मे कांग्रेस को माफ नही करेगी।इस अवसर पर अशोक सरीन हिक्की ने नवनियुक्त ज़िला मीडिया इंचार्ज तुषार ठठई को बधाई देते हुए कहा जनता लोकसभा चुनावों मे कांग्रेस को सबक सिखाने को तैयार है।इस मौके पर महामंत्री विष्णु अग्रवाल,राहुल चावला,केशव मंत्री,अंकुश फुटेला,अनमोल सचदेवा,हनी बहल,कृष पूजानी,अभिषेक मलूजा,गगन मोंगा,समर्थ भुसरी,सन्नी सरोवा,रीगल गोयल,अनमोल भार्गव,विशाल त्रिपाठी आदि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *