झारखण्ड

रंग बदलने वालों को सबक सिखाने का वक्त आ गया है : विधायक

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
नावाडीह प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित
ऊपरघाट स्थित पलामू पंचायत के छोटकी कुड़ी में एससीए मद से डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने रविवार को धर्मगाढ़ से पिपराघुटू तक पीसीसी पथ का शिलान्यास किया। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते विधायक जगरनाथ महतो ने कहा कि जिस तरह डुमरी विधान सभा में रहकर ऊपरघाट में विकास गंगा बह रही है। इसे देखकर कुछ लोगों की सांसे अटक गयी है। अगर मौका मिला तो गिरीडीह लोकसभा का विकास राज्य के टॉप टेन में रहेगा। कहा कि लोकसभा चुनाव कुछ दिनों में होना है। चुनाव में रंग-बदलने वालों को पहचान कर उन्हें सबक सिखाने का काम करना होगा। इस मौके पर मदन हेम्ब्रम,राम सहाय मुर्मू,हरी महतो,हेमलाल महतो, कमल प्रसाद महतो, बृजलाल हांसदा, फूलचंद मुर्मू,हरिलाल महतो,विजय रविदास, विनोद मांझी, नंदलाल साव,जागेश्वर महतो आदी लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *