झारखण्ड

ऊपरघाट के बिरसा मुंडा इंटर काॅलेज में झामुमो का सम्मेलन सह होली मिलन समारोह

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
नावाडीह प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित ऊपरघाट स्थित गोनियांटो के बिरसा मुंडा इंटर काॅलेज परिसर में रविवार को लोकसभा चुनाव को लेकर झामुमो ऊपरघाट नौ पंचायतों का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि डुमरी विधायक टाइगर जगरनाथ महतो व विशिष्ट अतिथि मांडू विधायक जेपी भाई पटेल ने शिरकत की। सम्मेलन को संबोधित करते हुए डुमरी विधायक टाइगर जगरनाथ महतो ने कहा कि रघुवर सरकार में झारखंडियों का भविष्य अंधकार मय है। हम और आप लाख कोशिश कर लीजिए, लेकिन आने वाली पीढ़ियों का विकास होना तो दूर, उन्हें यहां जीवन-बसर भी करना दुर्भर हो जाऐगी। रघुवर सरकार ने ऐसी नीति बनायी है कि जल-जंगल व जमीन लूट कर बडे़-बडे़ उधोगपतियों को औने-पौने दाम पर दे रहीं है। यहां के लोग विस्थापित हो रहें है।

हक-अधिकार मांगने पर उन्हें गोली से निशाना बनाकर उसका हमेशा के लिए आवाज बंद कर दे रही है। भविष्य में अगर में आने वाली अपनी पीढ़ियों का भविष्य सुधारना चाहते है, तो झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार बनानी होगी। कहा कि राज्य में रघुवर सरकार अगर 1985 के बजाय 1932 का खतियान स्थानीय नीति में लागू करती है, तो मैं झारखंडियों के विकास व आने वाली पीढ़ियों की उज्जवल भविष्य के लिए खुशी-खुशी फांसी में लटक जाऊंगा। लेकिन रघुवर सरकार स्थानीय नीति के तहत 1932 का खतियान लागू करें। गिरीडीह लोकसभा में भाजपा अपनी हार को कबूल करते हुए गठबंधन की चोला ओढ़कर अपनी इज्जत बचाने की सपना खुली आंखों से देख रही है। लेकिन इस बार उसकी सपना एक सपना बनकर रह जाऐगी। मांडू विधायक विधायक जेपी भाई पटेल ने कहा कि पांच साल से केंद्र व राज्य की सरकार जनता को गुमराह करते आ रही है। डबल इंजन की सरकार बावजूद राज्य में बेरोजगारी व भूखमरी चरम पर है। जाति, धर्म व गाय के नाम जनता को लडा़कर अपनी राजनीतिक रोटी पका रही है। आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो को आडे़ हाथों लेते हुए कहा कि खुशहाली व हरियाली की बात कर जनता को हमेशा से गुमराह करते आ रहें है। बिनोद बाबू, बिरसा मुंडा व टेकलाल बाबू सपनों का पूरा करने की बात सुदेश की जुबां पर शोभा नही देती है। 2014 में गिरीडीह लोकसभा चुनाव में अपने ससुर को प्रत्याशी बनाकर धरती पुत्र बडे़ भाई जगरनाथ हराने के लिए चुनाव लड़वाया और बाहरी को जीताया। इसके अलावा सम्मेलन को झामुमो किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष लोकेश्वर महतो, यद्वू महतो, जिला सचिव जयनारायण महतो, विधायक प्रतिनिधि टेकलाल चैधरी, जयलाल महतो, महिला मोरचा की पूर्व अध्यक्षया सुमित्रा देवी, प्रमुख पूनम देवी, बिलसी देवी, बंसती देवी, सुखमित देवी, खिरोधर महतो, भेखलाल महतो, भुवनेश्वर राम तुरी, गुरूप्रसाद महतो,गंगाधर महतो, सोनाराम हेम्ब्रम, जगरनाथ महतो सहित कई लोगों संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से किसान मोरचा के जिला उपाध्यक्ष गंगाराम महतो, गुरूप्रसाद पटेल, केदार महतो, इंद्रदेव महतो, राजकुमारी देवी, तापेश्वर महतो, प्यारेलाल महतो, योद्वा महतो, सरयू पांडेय, बिसुन मंराडी, मनोज कुमार, देवनारायण महतो, कमल प्रसाद महतो, खेमनारायण महतो, उमेश कुमार महतो सहित हजारों की संख्या में महिला-पुरूष कार्यकर्ता उपस्थित थे। सम्मेलन के उपरांत होली मिलन समारोह में कार्यकर्ता एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खुशियां बांटी। सम्मेलन में चार चांद लगाने के लिए झुमर नृत्य का आयोजन किया गया था। सम्मेलन की अध्यक्षता टेकलाल चैधरी व संचालन गजाधर महतो ने किया।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *