हरियाणा

बाइक चोर कमांडर अपने साथी के साथ गिरफ्तार

सोहना, संजय राघव
सोहना अपराध शाखा नें बाइक चोरी करने वाले गिरोह के सरगना कमांडर को उसके साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया l अपराध शाखा ने आरोपी के पास से छह चोरी की बाइक बरामद की है lदोनों आरोपी सोहना में चोरी की बाइक को बेचने के लिए लाए थे lअपराध शाखा ने चुंगी नंबर 1 के पास दोनों को गिरफ्तार कर लिया lअपराध शाखा ने सभी चोरी की बाइकों को बरामद कर लिया है.
जानकारी के अनुसार अपराध शाखा सोहना को इतला मिली की दो बाइक चोर सोहना में चोरी की बाइक बेचने के लिए आ रहे हैं इतला पाने के बाद अपराध शाखा ने कस्बे की चुंगी नंबर 1 के पास नाकाबंदी कि व दोनों आरोपियों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया lआरोपियो में ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने अब तक गुड़गांव, सोहना व दिल्ली क्षेत्र से छह बाइकों को चोरी किया है l सभी बाइकों को अपराध शाखा ने बरामद कर लिया lआरोपियों की पहचान जाकिर पुत्र कमांडर निवासी गोरे वाला नगीना मेवात व हिमांशु उर्फ गुल्लू पुत्र दान सिंह निवासी सोहना भीम नगर के रूप में हुई है l बताया जा रहा है काफी समय से आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे l
अपराध शाखा प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों से सभी चोरी की बाइक बरामद कर ली है वहीं आरोपियों को अदालत में पेश कर उन्हें रिमांड पर लिया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *