पंजाब

सांपला का पत्ता साफ, होशियार पुर से सोमप्रकाश लड़ेंगे, किशनलाल शर्मा ने कराया मुंह मीठा

Share now

नीरज सिसौदिया, जालंधर
सियासी माहौल को भांपते हुए भारतीय जनता पार्टी ने इस बार केंद्रीय मंत्री विजय सांपला को चुनावी मैदान से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. पार्टी ने सांपला की जगह वरिष्ठ नेता सोमप्रकाश पर भरोसा जताते हुए उन्हें होशियार पुर से पार्टी उम्मीदवार बनाया है. सोमप्रकाश को टिकट मिलने पर पार्टी कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं. भाजयुमो के पूर्व जिला प्रधान किशनलाल शर्मा ने सोमप्रकाश को टिकट मिलने पर उन्हें बधाई दी है. वह समर्थकों के साथ सोमप्रकाश के फगवाड़ा स्थित कार्यालय गए और उनका मुंह मीठा कराया.
किशनलाल शर्मा ने कहा कि सोमप्रकाश गरीबों और आम आदमी के नेता हैं. वह जमीन से जुड़े नेता हैं. पार्टी ने उन्हें टिकट देकर आम जनता का मान बढ़ाया है. उन्हें विजयी बनाने के लिए भाजपा का एक एक कार्यकर्ता जी जान लगा देगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *