उत्तराखंड

शक्तिपीठ पूर्णागिरि के जंगलों में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर 

विश्व प्रसिद्ध शक्ति पीठ मां पूर्णागिरि मंदिर  इलाके  के जंंगलों में भीषण आग लग गई जिस पर काफी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया है. मंदिर के परिवारों से संबंधित गांव जिसका कि पैदल रास्ता सिद्धमोड़ पूर्णागिरि के पैदल मुख्य रास्ते से जाता है वह पिछले कई दिनों से आग से धधक रहा था किंतु व्यवस्था को कोई चिंता ही नहीं थी जबकि सोसल मिडिया पर खूब चर्चा हो रही थी. आज जाकर प्रशासन जागा तो फिर तहसीलदार टनकपुर वन विभाग की टीम थाना प्रभारी काली मन्दिर लक्ष्मण सिंह ,liu की टीम साथ ही मंदिर समिति 40 लगभग पर्यावरण मित्र और लगभग 20 समिति के स्वयंसेवकों के साथ जंगल के जाकर बट्टी इत्यादि काटकर आग बुझाकर देर शाम वापस आये.

मंदिर समिति के सचिव कैलाश पाण्डे ने बताया कि आग लगने के बाद स्रोतों में पानी कम हो गया है. जो व्यापारी यात्रियों की सेवा के लिये सीधे जंगल से पानी लाये थे उनकी लाईन छतिग्रस्त होगयी है. साथ ही आग कहीं दोबारा नह जल पड़े इस पर निगरानी की भी जरूरत है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *