पंजाब

संतोख चौधरी के समर्थन में हैनरी के दफ्तर में जुटे पार्षद राजा और समर्थक

नीरज सिसौदिया, जालंधर
जालंधर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार और निवर्तमान सांसद चौधरी संतोख सिंह की चुनावी रणनीति को लेकर पूर्व मंत्री अवतार हैनरी के कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया.


बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ वार्ड 58 के पार्षद राजविंदर सिंह राजा, यशपाल शर्मा, डॉ. भारद्वाज, परमजीत सिंह, तरन, रूबी, सुखदेव सिंह, बलजीत सिंह, अश्विनी पलटा, नीलू, भूषण, रिंकू, गगन, रामकिशन और चरनजीत सिंह पहुंचे थे. पार्षद राजा ने कहा कि वह चौधरी संतोख सिंह को जिताने के लिए जी जान लगा देंगे. कांग्रेस केंद्र में भी सरकार बनायेगी और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनायेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *