पंजाब

पांच जून को थैलेसीमिक बच्चों के लिए रक्तदान शिविर लगाएगी आगाज, शिअद वाइस प्रेसीडेंट विट्टी ने उठाया सराहनीय कदम

Share now

नीरज सिसौदिया, जालंधर
अकाली दल के सीनियर नेता और समाजसेवी संस्था आगाज के प्रधान सरदार परमप्रीत सिंह विट्टी संस्था के सदस्यों के साथ मिलकर थैलेसीमिक बच्चों की मदद करने जा रहे हैं. इन बच्चों के लिये संस्था की ओर से आगामी पांच जून को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है.
विट्टी ने बताया कि शिविर का आयोजन स्थानीय सिविल अस्पताल में बुधवार पांच जून को प्रातः नौ बजे से किया जायेगा. इसमें संस्था के सभी सदस्य रक्त दान करेंगे. उन्होंने आम जनता से भी समाजसेवा के इस कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है.
विट्टी ने बताया कि संस्था की ओर से समय समय पर थैलेसीमिक बच्चों के लिए रक्त दान शिविर का आयोजन किया जाता है. उन्होंने बताया कि थैलेसीमिक बच्चों के ब्लड सेल नहीं बनते हैं. ऐसे बच्चों को हर दस से पंद्रह दिन में रक्त चढ़ाना पड़ता है. ऐसे ही बच्चों के लिए रक्त की कमी न हो इसी उद्देश्य से आगाज संस्था की ओर से रक्त दान शिविर का आयोजन किया जाता है. उन्होंने कहा कि समाजसेवा के कार्य में युवाओं को बड़ी संख्या में शामिल होना चाहिए.

शिविर में संस्था के अमरजीत सिंह मंगा, कंवलप्रीत सिंह शम्मी, रंजीत सिंह गोल्डी और प्रदीप सिंह भी सहयोग कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *