यूपी

दो लाख से जीत का श्रेय जनता के नाम : सांसद बृज भूषण शरण सिंह

अमित पाठक, बहराइच

लोकसभा कैसरगंज से पुनः सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने जीत के बाद विधानसभा पयागपुर के अंतर्गत बिशेश्वरगंज में एक कार्यक्रम में जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस बड़ी जीत का सारा दारोमदार इस लोकसभा क्षेत्र की जनता के नाम है जिन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के 50 प्रतिशत आह्वान को 60 प्रतिशत में बदलकर एक नया इतिहास कायम कर दिया, जनता से मुखतिब होकर सांसद ने कहा मैं आप सभी के बीच हर समय उपलब्ध रहकर अपनी जिम्मेदारी का यथासंभव निर्वाहन करूँगा, उन्होंने जय श्री राम के उद्बोधन पर पश्चिमी बंगाल में ममता बनर्जी के प्रतिक्रिया की घोर निंदा की और बिशेश्वर गंज की जनता को धन्यवाद दिया |

प्रधान बबलू तिवारी के प्रतिष्ठान पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी जिम्मेदारी उठायी एवं जनता ने बढ़कर सहयोग किया यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक जीत है जिसका चुनाव जनता ने लड़ा |


कार्यक्रम में निशंक त्रिपाठी, सच्चिदानंद पाठक राजकुमार शुक्ल आनंद पाण्डेय नीरज शुक्ल धनलाल पाण्डेय आज्ञाराम तिवारी कृष्ण कुमार गिरी भाने सिंह अशोक शुक्ल माधवराज शुक्ल पी डी सिंह बबलू तिवारी पवन पाण्डेय सहित अनेक ग्रामसभाओं से आये कार्यकर्ता गण के साथ स्थानीय जन मानस उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *