नीरज पांडेय, गाजियाबाद
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की एनसीआर/ट्रांस हिंडन इकाई द्वारा विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए सप्तम वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन विद्या बाल भवन पब्लिक स्कूल, सेक्टर 11, वसुंधरा, गाजियाबाद में किया गया। इस अवसर पर संजोग पत्रिका का विमोचन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं महेश दत्त शर्मा जी द्वारा किया गया।
दिल्ली प्रदेश के मीडिया प्रभारी पं नीरज दुबे ने बताया कि कार्यक्रम में लगभग 250 पंजीकरण हुए जिसमें 200 युवक-युवतियों का परिचय कराया गया और 101 रिश्ते तय किए गए।
इस अवसर पर संस्था के संरक्षक पं पीताम्बर प्रभाकर जी की 90वीं वर्षगांठ भी मनाई गई।
कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय महासचिव पं विशन कौशिक, कार्यकारी अध्यक्ष पं महेश चंद्र शर्मा, उ.प्र. के अध्यक्ष पं पीताम्बर शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रीती भारद्वाज, एनसीआर अध्यक्ष पं नरेशपाल कौशिक, ट्रांस हिंडन के अध्यक्ष पं के.पी. मिश्रा, दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष पं डी.डी. शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पं सुनील वत्स, महामंत्री पं बी डी शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ एस. कुमार, पंकज पाठक, पं बृजमोहन शर्मा सहित लगभग 500 ब्राह्मण बंधुओं ने भाग लिया।
नोएडा एवं दिल्ली के पत्रकार पं नीरज पांडे और पं चेतन शर्मा जी ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम में मंच संचालन मुख्य रूप से पं हरिओम शर्मा, पं विशन कौशिक और डॉ एस कुमार ने किया।