यूपी

इस्‍कॉन मंदिर में नित्‍यानंद त्रयोदशी पर होगा भव्‍य आयोजन, भजन संध्‍या के बाद लगेगा 56 भोग, पढ़ें क्‍या है पूरा कार्यक्रम?

नीरज सिसौदिया, बरेली
14 फरवरी को जहां एक तरफ बरेली सहित विभिन्‍न विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण के लिए मतदान होगा वहीं, बरेली के इस्‍कॉन मंदिर में नित्‍यानंद त्रयोदशी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मंदिर प्रबंधन की ओर से बताया गया कि 14 फरवरी की शाम साढ़े चार बजे से भजन संध्‍या का आयोजन किया जाएगा। शाम पांच बजे से पौने छह बजे तक अभिषेक का कार्यक्रम होगा। पौने छह से शाम साढ़े छह बजे तक नित्‍यानंद कथा का वाचन होगा। साथ ही शाम छह बजे 56 भोग, साढ़े छह बजे आरती की जाएगी। शाम सात बजे से नाटक का आयोजन होगा और साढ़े सात बजे प्रसाद वितरण कार्य किया जाएगा। उन्‍होंने सभी भक्‍तगणों से इस पावन पर्व में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।
बता दें कि इस्‍कॉन मंदिर में सेवा के कई प्रमुख कार्य किए जा रहे हैं। इनमें संगीत शिक्षा, गौ सेवा, सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता सहित कई कार्य शामिल हैं। प्रत्‍येक पावन पर्व पर यहां विशेष पूजन का भी आयोजन किया जाता है। यहां हर उत्‍सव पर भारी तादाद में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *