हरियाणा

शराब पीकर मस्त हुआ ट्रैक्टर चालक, ट्रैक्टर ट्राली को हॉस्पिटल में घुसाया, डॉक्टर घायल

Share now

सोहना, संजय राघव
सोहना के पुराना बस स्टैंड पर बने एक निजी हसपताल में उस समय अफरा तफरी मच गई जिस समय शराब के नशे में घुत एक ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर तो ट्राली सुदा हॉस्पिटल के अंदर घुसा दिया lलेकिन गनीमत ये रही कि जिस समय ट्रैक्टर हॉस्पिटल के अंदर घुसा उस समय वहाँ पर कोई मरीज नही था सिर्फ एक डॉक्टर की केबिन के अंदर बैठा हुआ था जिसको चोटे तो जरूर लगी है लेकिन कोई जानी नुकसान नही हुआ हैl.जबकि हसपताल में लगे लाखो रुपये के फर्नीचर व दवाइयों को ट्रेक्टर ने जरूर तोड़ दिया है lनशेड़ी ट्रैक्टर चालक हादसे को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया lजिसके ट्रैक्टर में एक मस्ताना शराब की बोतल भी मिली है.


हस्पताल के संचालक ने लालचंद ने बताया कि वह या उसका स्टाफ दोपहर के समय अस्पताल में मौजूद था lउस दौरान अस्पताल के अंदर दवाइयां गिरने वह भयंकर आवाज आई उन्हें पहले लगा कि कोई भूकंप आया है लेकिन वह समझ नहीं पाए कि ट्रैक्टर उनके अस्पताल में अंदर घुस गया है lउसके बाद उन्होंने देखा के केबिन में मौजूद डॉ उसके चपेट में था जिसे हम सभी ने मिलकर वहां से निकाला है वह उसे इलाज के लिए भर्ती करा दियाl

संचालक ने बताया कि ट्रैक्टर चालक ने काफी मात्रा में शराब पी हुई थी वह ट्रेक्टर में शराब की बोतल भी मौजूद थी lलेकिन शराबी चालक मौके से फरार हो गया lसंचालक ने बताया कि इस दौरान हस्पताल को काफी नुकसान हुआ हैl मामले की भनक पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची वह हाइड्रा को मंगाकर ट्रैक्टर को वहां से बाहर निकाला.
जांच अधिकारी पहलाद ने बताया कि इस मामले में ट्रैक्टर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है वहीं ट्रैक्टर चालक की पुलिस तलाश कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *