हरियाणा

जेल में तैनात एसपीओ के पास से अफीम व 4 मोबाइल बरामद 

Share now

संजय राघव, सोहना
सोहना की मॉडर्न जेल में तलाशी अभियान के दौरान जेल में तैनात एक स्पेशल पुलिस कर्मचारी के पास के पास से 20 ग्राम अफीम व 4 मोबाइल बरामद हुए हैंl जेल अधीक्षक के शिकायत पर भौंडसी थाने में आरोपी एसपीओ विनोद कुमार के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैl

https://youtu.be/JdpEEHUjOaE

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात जेल अधीक्षक अधिकारी के साथ जेल में तलाशी अभियान चला रहे थे lइस दौरान जेल में तैनात एसपीओ विनोद सिंह जो पहले एक्स सर्विसमैन था वह कुछ समय से सेंट्रल जेल में जेल वार्डन के तौर पर कार्यरत हैl तलाशी अभियान के दौरान विनोद के पास से 20 ग्राम अफीम 4 मोबाइल बरामद हुए आरोपी किसी को देने की फिराक में था lइस संबंध में जेल अधीक्षक के बयान पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया है l
गौरतलब है कि भौंडसी मॉडर्न जेल में मोबाइल में नशीली पदार्थ मिलना आम बात है हर महीने मोबाइल मिलने व नशीले पदार्थ कैदियों के पास से मिलने का सिलसिला जारी रहता है lलेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है किस जेल में कार्यरत कर्मचारी ही जेल में बंद कैदियों को मोबाइल में नशीले पदार्थ मुहैया कराते हैं lअब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जेल में तैनात एसपीओ के कनेक्शन किन किन अधिकारियों से जुड़े हुए हैं जिनकी छत्रछाया में वह जेल के अंदर मोबाइल में नशीले पदार्थ मुहैया करा रहा था यह एक जांच का विषय है l भौंडसी थाना प्रभारी उमेश ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे भोंडसी जेल भेज दिया गया है. वहीं, पुलिस जांच कर रही है. इससे पहले आरोपी ने कितने मोबाइल जेल के अंदर किसके पास पहुंचाएं हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *