उत्तराखंड

कांग्रेसियों ने फूंका सीएम का पुतला, चम्पावत में जुलूस निकाल किया प्रदर्शन

दीपक शर्मा, लोहाघाट
पंचायत एक्ट के विरोध में कांग्रेस मुखर हो गई है।जिला मुख्यालय में जलूस प्रदर्शन के साथ मुख्यमंत्री का पुतला फूंक कर एक्ट में व्यापक संशोधन करने की पुरजोर मांग की गई।
जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह देऊ की अगुवाई में कांग्रेसियों ने पार्टी दफ्तर से मोटर स्टेशन तक सीएम के पुतले के साथ जलूस निकाला और पंचायत एक्ट के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने बताया कि सूबे की सरकार ने आनन फानन में इस एक्ट को पारित किया है।इसमें दो बच्चों के प्रावधान का खुलासा होना चाहिए और वह कब से लागू हो यह तय होना जरूरी है। नहीं तो ऐसे कई दावेदार जिनकी तीसरी औलाद होने वाली है वह भ्रूण हत्या का शिकार हो सकती है।
इस मौके पर कांग्रेसीजनों का कहना था कि केवल पंचायत में यह एक्ट लागू करना सियासत का षणयंत्र है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाऐगा और न्यायालय की भी शरण ली जाऐगी।
विरोध प्रदर्शन में नगर पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा जिला महामंत्री विकास साह, ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश बोहरा, वरिष्ठ कांग्रेसी उमेश खर्कवाल, सेवादल जिलाध्यक्ष हरीश चौधरी, पूरन कठायत, नवीन जोशी, हरगोविद बोहरा,दान सिंह बोहरा,प्रमोद बडेला,दिवान सिंह बोहरा,सभासद रोहित बिष्ट सहित तमाम कांग्रेसी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *