उत्तराखंड

क्रेशर की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Share now

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर

क्रेशर की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत घटना के अनुसार आज सुबह टनकपुर में नदी के पास के शारदा स्टोन क्रशरकी बेल्ट में मजदूर फसकर बुरी तरह कुचल गया जिसमें उसका सिर फट गया मृतक श्रमिक झारखंड को निवासी बताया गया है जिसका नाम अरविंद उरांव (25) है।यह घटना सुबह करीब 9 बजे की है सूचना पर कोतवाली टनकपुर के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह डांगी मय फोर्स के घटना स्थल पहुंचे वही वह इस घटना की हर पहलू से छानबीन करेंगे साथ ही उपनिरीक्षक अंजू यादव पोस्टमार्टम आदि की कार्यवाही कर रही हैं पंचनामा में साथ के मजदूरों द्वारा कार्यवाही की जा रही है वही आगे की कार्यवाही घरवालों के यहां पहुंचने पर ही होगी तभी रिपोर्ट दर्ज हो सकती है वही जानकारी रखने वाले लोगों का कहना है कि यदि बेल्ट मोटर आदि में सुरक्षा को देखकर जाली इत्यादि लगाये हुए होते तो यह घटना नही होती उनका मानना है कि जिम्मेदार विभाग कान में अंगुली डालकर सोया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *