पंजाब

देवताओं के अपमान का मामला : एडवोकेट प्रितपालजीत सिंह की जमानत रद

Share now

जालंधर : आज तेज तर्रार बेबाक हिन्दू नेता व पंजाब युवा भाजपा के मीडिया इंचार्ज एडवोकेट अशोक सरीन हिक्की के बयानों पर रविवार को हिन्दू देवताओं के बारे अभद्र भाषा लिखने के आरोपी होशियारपुर के वकील सरदार प्रितपालजीत सिंह की जमानत याचिका आज एडिशनल सेशन जज गुरजंढ सिंह होशियारपुर ने रद्द कर दी है।

इस बारे जानकारी देते अशोक सरीन हिक्की ने बताया की माननीय अदालत में सीनियर वकील आर.पी धीर के साथ बड़ी संख्या में वकीलों ने एकजुट होकर जमानत याचिका का विरोध कर सभी दस्तावेज अदालत को दिखाए जिसमें बार बार प्रितपालजीत सिंह ने बेपरवाह होकर हिन्दू देवताओं व हिन्दू समाज का अपमान किया था. इतना ही नहीं, सुबह से शुरू होकर देर रात तक हिन्दू देवताओं को अपमानित करने से रोकने वाले वकीलों की चैट दिखाई जिसमें आरोपी को रोकने के बावजूद वह देवताओं के बारे अभद्र भाषा लिखता रहा।

सरीन ने इस सच्चाई की लड़ाई में उनका सहयोग करने वाली पंजाब के अलग-अलग शहरों मे समर्थन करने वाली सामाजिक संस्थाओं, होशियारपुर के वकीलों व अदालत का धन्यवाद कर कहा कि अब पुलिस साजिशन पंजाब की अमन शांति को भंग कर अराजकता फैलाने वालों को गिरफ्तार करे। सरीन ने बताया प्रितपालजीत सिंह सुबह करीब 11 बजे से रात 8 बजे तक अभद्र शब्दावली लिखता रहा जिसमे उसके इन गलत बयानों पर एक वकील ने ग्रेट लिख आरोपी का सहयोग किया है, इसलिए पुलिस जल्द उसको भी गिरफ्तार करे।
सरीन ने यह भी बताया कि होशियारपुर बार एसोसिएशन के व्हाट्स एप ग्रुप में गलत लिखने वाले प्रितपालजीत सिंह के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमा नम्बर 112 थाना सिटी होशियारपुर u/s 153A,295A,505(2)ipc की जांच में ग्रुप मेंबर एडवोकेट विशाल शर्मा व एडवोकेट एच.के.वर्मा ने अपनी लिखित गवाही थाना सिटी होशियारपुर में दर्ज करवा दी है।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *