उत्तराखंड

बारिश के दौरान किया पौधरोपण

दीपक शर्मा,लोहाघाट
डाक्टर लीलाधर भट्ट विवेकानन्द विद्यामंदिर इण्टर कालेज पाटी के छात्र छात्राओं ने विद्यालय के उद्यान प्रमुख आचार्य गोविन्द की देख रेख में विद्यालय परिसर मैं वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया।
छात्र छात्राओं ने विद्यालय की भूमि चन्द्रिका कोट में फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाये और गत वर्ष लगे वृक्षों को खाद पानी देकर उनकी परवरिश की।


वृक्षारोपण कार्यक्रम पर प्रधानाचार्य एस0 एस0 बिष्ट ने छात्रों को हरेला पर्व तथा वृक्षारोपण का महत्व बताया।

कार्यक्रम में आचार्य ललित सोराडी़,गोविन्द बिष्ट, धीरज डिमरी, दिनेश काण्डपाल, यतेन्द्र बिष्ट, हरीश गहतोड़ी, सतीश चन्द्र शर्मा, मनोज मेहता ने वृक्षारोपण में सहभागिता की और अपने नाम पर एक पेड़ लगाया। वर्षा के बावजूद भी बच्चों का वृक्षारोपण के प्रति उत्साह दर्शनीय था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *