पंजाब

इंडिया टाइम 24 की खबर का असर, हैनरी के करीबी प्रदीप राय निम्मा को मनाएंगे, बोले निम्मा हैनरी के वफादार सिपाही थे और रहेंगे, नाराजगी हम दूर करेंगे 

नीरज सिसौदिया, जालंधर
जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके की सियासत इंडिया टाइम 24 की खबर के बाद एक बार फिर गर्मा गई है. नॉर्थ कांग्रेस के सर्वे सर्वा हैनरी के खासमखास और जालंधर शहरी कांग्रेस के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट पूर्व पार्षद प्रदीप राय ने आज एक प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि निर्मल सिंह निम्मा पहले भी हैनरी साहब के वफादार सिपाही थे, आज भी हैं और कल भी रहेंगे. निम्मा की जो भी नाराजगी है उसे मिल बैठकर दूर कर लिया जाएगा.

प्रदीप राय ने कहा कि निम्मा पिछले लगभग 15 वर्षों से हमारी टीम का हिस्सा रहे हैं. विपक्ष में रहते हुए हमने निम्मा के साथ मिलकर कई अहम फैसले लिये. हमारा मार्गदर्शन निम्मा ने ही किया है. ये निम्मा की लोकप्रियता ही है कि पब्लिक ने उनके परिवार को तीसरी बार चुना. वह हमसे अलग नहीं है. उन्हें पार्टी में आज भी वही सम्मान दिया जा रहा है जो पहले दिया जाता था. पार्टी को उनकी जरुरत है .   वह हैनरी ब्रिगेड का सबसे दमदार सेनापति हैं. आगामी विधानसभा में निम्मा के साथ मिलकर हम एक बार फिर बावा हैनरी को विधायक बनाएंगे.

इस संबंध में जब निम्मा से बात की गई तो उन्होंने प्रदीप राय की बातों का समर्थन नहीं किया और कुछ भी कहने से इनकार कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *