झारखण्ड

ऊपरघाट भाजपा मंडल का कार्यकर्ता सम्मेलन, पूर्व मंत्री लालचंद महतो ने भरी हुंकार, बोले- भाजपा नेे टिकट नहीं दिया तो डुमरी से निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव 

Share now

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना 
बोकारो थर्मल स्थित बोकारो क्लब में भाजपा ऊपरघाट मंडल के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में भीड़ जुटाने के लिए ऊपरघाट के नौं पंचायतों के कार्यकर्ताओं को खाने-पीने व वाहन की व्यवस्था की गयी थी। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि सूबे के पूर्व ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो ने शिरकत करते हुए कहा कि भाजपा अगर डुमरी से टिकट देती है, तो ठीक है। नहीं तो निर्दलीय चुनाव लडे़गे। आगामी विधानसभा चुनाव उनके राजनीतिक जीवन का आखिरी चुनाव है। पुरा भरोसा है कि भाजपा डुमरी से उन्हें उम्मीदिवार बनाएगी। ऐसा नहीं हुआ तो आजसू से चुनाव लडेंगे। आजसू ने टिकट नहीं दिया तो बतौर निर्दलीय चुनाव लडेंगे। कहा कि लगातार तीन चुनावों में मुझें हार का सामना करना है। दूसरा कोई होता तो चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं करता।

एचएमकेयू के केंद्रीय महासचिव इंद्रदेव महतो ने कहा कि डुमरी विधान से आगामी चुनाव में भाजपा अपना टिकट नहीं देती है तो भाजपा में रहने से कार्यकर्ताओं का कोई फायदा नहीं है। कार्यकर्ता सिर्फ झंडा ढोने के लिए नहीं है। बल्कि अपना नेता व विधायक चुनने का भी उन्हें अधिकार है। सम्मेलन में
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मोतीलाल महतो, पूर्व मुखिया बंसत राय, कुंवर महतो, उदय उग्रवाल, सुरेंद्र कुमार महतो, साधू महतो, भैरव महतो, विजय पांडेय, पुरन महतो, रोशन कुमार, रघुनाथ मिर्धा, हीरालाल महतो आदि ने संबोधित किया। सम्मेलन में बोकारो थर्मल निवासी संतोष सिंह वह झामुमो के सुरेंद्र महतो ने भाजपा में शामिल हुए। उन्हें पूर्व ऊर्जा मंत्री ने स्वागत किया। इस अवसर पर जगरनाथ महतो, टिकैत महतो, खेमलाल महतो, कैलाश महतो, लालधारी महतो, धानेश्वर महतो, टिंकू कुमार सहित सैंकड़ों लोग शामिल हुए थे।
फोटो- बोकारो थर्मल में सम्मलेन को संबोधित करते हुए पूर्व ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो व उपस्थित कार्यकर्ता।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *