उत्तराखंड

भव्य कलशयात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

दीपक शर्मा, लोहाघाट 
चम्पावत विकास खण्ड के ग्राम पंचायत-गोली मै सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलशयात्रा के साथ हो गया हैकलशयात्रा में गोली, कैन्यूड़ा, मंगलपुर एव बिरगुल की सैकड़ों महिलाओं ने प्रतिभाग किया।


ग्राम पंचायत गोली के श्री ब्यानधुरा (ऐड़ी) मन्दिर मे सात दिवसीय श्री मद्भागवत कथा के आयोजन के मुख्य यजमान कुन्दन सिंह महर के सानिध्य मे पंडित भैरव दत्त जोशी, नवीन चन्द्र जोशी एव सुरेश चन्द्र जोशी ने ऐड़ी मन्दिर विशेष पूजा पाठ कर श्री मद्भागवत कथा का शुभारंभ कराया कथा प्रवर व्यास प्रकाश चन्द्र पाण्डेय जी के मुखारविन्द से सात दिन तक चलने वाली श्री मद्भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा।


भागवत कथा के सफल संचालन को लेकर ग्राम गोली,कैन्यूड़ा,मंगलपुर,बिरगुल आदि क्षेत्रों के निवर्तमान जनप्रतिनिधियों सहित समस्त ग्रामीण सहयोग कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *