झारखण्ड

बोकारो थर्मल व ऊपरघाट में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

Share now

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना
बोकारो थर्मल में 73 वें स्वातंत्रता दिवस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया। विधुत नगरी, गोबिंदपुर व ऊपरघाट के विभिन्न स्कूलों, सरकारी भवनों व थाना में शान से तिरंगा फहराया गया। स्थानीय फुटबाॅल मैदान में डीवीसी के परियोजना प्रधान कमलेश कुमार ने झंडोतोलन कर राष्ट्र व डीवीसी को संबोधन किया। बोकारो थर्मल में थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर, पेंक-नारायणपुर में छोटेलाल पासवान, संत पाॅल स्कूल में प्राचार्या नीतिका गायकवाड़, बेरमो वन प्रक्षेत्र कार्यालय में रेंजर डीके श्रीवास्तव, कंजकिरो पंचायत भवन में मुखिया योगेंद्र कुमार रंजन, भाकपा सचिव ब्रजकिशोर सिंह ने पार्टी कार्यालय में, सरदार पटेल स्कूल में प्राचार्य सह निदेशक अशोक कुमार सिंह ने झंडोतोलन किया।

मुख्य पथ पर बाइकर्स गु्रप काफी तेज से बाइक चला रहें थे। जिसके कारण बोकारो थर्मल स्थित बैंक आॅॅफ इंडिया के समीप बाइकर्स गु्रप पर पुलिस पर लाठी चार्ज किया गया। पुलिस ने कई युवकों का हिरासत में भी लिया। बाद में उन्हें माफीनामा देकर छोड़ दिया गया।
उग्रवाद क्षेत्र में भी हर्षोल्लास के साथ लहराया तिरंगा

उग्रवाद प्रभावित पेंक-नारायणपुर थाना क्षेत्र के प्रायः सभी गांव-मुहल्ले में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय झंडा हर्षोल्लास के साथ फहराया गया। थाना परिसर में थाना प्रभारी छोटेलाल पासवान, पंचायत सचिवालय में मुखिया सुखमनी देवी, कैलाश स्मारक उच्च विद्यालय हरलाडीह में दुर्योधन महतो, आर डी पब्लिक स्कूल जुरामना में विद्यालय संस्थापक सह प्राचार्य लालचंद महतो ,कैलाश स्मारक उच्च विद्यालय में दुर्योधन महतो ,मवि नारायणपुर में मुखिया भेखलाल महतो ,उमवि पिपराडीह में प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रेम नारायण प्रेमी के अलावा अन्य पंचायत सचिवालय, सरकारी और गैर सरकारी स्कूल व संस्थाओं में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय झंडा फहराया गया। कहीं से कोई अप्रिय घटना की कोई सूचना नही है।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *