यूपी

एसडीएम की अध्यक्षता में हुई थाना बिशेश्वरगंज पर शांति कमेटी की बैठक

अमित पाठक, बहराइच

थाना बिशेश्वरगंज में आज शारदीय नवरात्र दुर्गापूजा दशहरा एवं दीपावली को लेकर स्थानीय थाना परिसर बिशेश्वरगंज में उप जिलाधिकारी बाबूराम की अध्यक्षता में शांति कमेटी की बैठक हुई। क्षेत्र में स्थापित होने वाले दुर्गापूजा पंडालों एवं आयोजक समितियों की जानकारी के साथ अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं पर चर्चा सबंधी बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एसडीएम ने बैठक में आये क्षेत्र के नागरिकों से क्षेत्र में परम्परागत स्थापित होने वाले दुर्गा पूजा प़डालों एवं विजया दशमी मेला के आयोजन स्थलों की जानकारी ली, उन्होंने कहा कि सक्षम अधिकारी से अनुमति लिए बिना क्षेत्र में कोई नया पूजा पंडाल या उत्सव का आयोजन नहीं किया जायेगा। इस दौरान सी ओ रिसिया नरेश सिंह ने लोगों से शांति एवं सौहार्द के बीच त्योहार मनाने की अपील करते हुए शान्ति व्यवस्था के लिए सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशों की जानकारी दी । बैठक को थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय भाजपा नेता पीड़ी सिंह एवं कृष्ण मोहन शुक्ल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर क्षेत्र में स्थापित होने वाले दुर्गापूजा, रामलीला, दशहरा उत्सव समितियों के पदाधिकारी, क्षेत्र के सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि सहित साउंड सर्विसेज उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *