हरियाणा

सोहना पहुंचे खट्टर, कई दिग्गजों को भाजपा में कराया शामिल

Share now

संजय राघव, सोहना

प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा है कि पहली सरकारें सत्ता भोगने के लिए चलती थीं किन्तु भाजपा ने अपनी सरकार जनता के सेवा कार्यों के लिए चलाई है| प्रदेश में अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाकर सभी वर्गों को लाभ पहुँचाया है| सरकार ने स्वच्छ पीने का पानी, बेरोजगारी, बीपीएल कार्ड, पारदर्शी ट्रान्सफर नीति, सीएम विंडो, ऑनलाइन नीति आदि से सभी को लाभान्वित किया है| सरकारी दफ्तरों से दलाल बिचोलियों को समाप्त किया गया है| सीएम विंडो के माध्यम से पाँच लाख 80 हज़ार समस्याओं को हल किया गया है| उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार ने सभी सरकारी नौकरियों में पर्ची व खर्ची को समाप्त किया है| नौकरियाँ में मेरिट आधार पर प्रदान की गई है| यह बात मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने सोहना कस्बे में भाजपा उम्मीदवार संजय सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा के दौरान कही है| इस अवसर पर कई विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने भाजपा की सदयस्ता भी ग्रहण की| जिनको मख्यमंत्री ने पटका उढ़ाकर भाजपा में शामिल किया|
सोहना कस्बे के खेल स्टेडियम में भाजपा उम्मीदवार कंवर संजय सिंह द्वारा जनसभा का आयोजन किया गया| जिसको प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने संबोधित किया| जनसभा स्थल को दुल्हन की तरह सजाया गया था| स्थल के आस-पास व अन्दर पार्टी के झंडे लगाए गए थे| जनसभा में मुख्यमंत्री को सुनने के लिए भारी भीड़ मौजूद थी जिसमे युवाओं की संख्या ज्यादा थी| मुख्यमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत देश की एकता व अखंडता से करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सोच देश की एकता को बनाए रखने की है| जबकि विपक्षी पार्टियों के नेताओं को देश के बारे में कोई ख्याल नहीं है| भाजपा ने धारा 370 को हटाकर इतिहासिक कार्य किया है| जिसको विपक्षी दल 70 सालों में नहीं कर सके| उन्होंने विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार करने के आरोप में कई नेता जेल चले गए हैं जबकि कुछ नेता जाने को तैयार है| प्रदेश मख्यमंत्री ने कहा कि बीते पाँच वर्षों के कार्यकाल में भाजपा ने देश व प्रदेश में भाई भतीजावाद व वंश वाद को पूर्ण रूप से समाप्त किया है| उन्होंने अपने भाषण में बताया कि पहले सरकारी पैसे को बिचोलिए खा जाते थे किन्तु अब आरटीजीएस के माध्यम से पैसा पंचायतों को सीधे तौर पर विकास कार्यों के लिए दिया जाता है| मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश में जनता के सहयोग से भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरण बहुमत से बनेगी| उन्होंने सोहना विधानसभा क्षेत्र से संजय सिंह को विजयी बनाने की अपील भी की है| इस अवसर पर अलवर भाजपा सांसद स्वामी बालकनाथ महाराज, सोहना विषयक तेजपाल तंवर, भाजपा जिला प्रधान भूपेंद्र चौहान, जिला परिषद् चेयरमैन कल्याण सिंह, भाजपा प्रवक्ता सूरजपाल अम्मू, पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपीचंद गहलोत, सोहना विधानसभा प्रभारी सुभाष सिंगला, संयोजक महेश दायमा, बुजुर्ग भाजपा नेता कृष्ण मुखी, पार्षद सतीश तंवर आदि के अलावा काफी संख्या में नेतागण व कार्यकर्ता मजूद थे|
आयोजित जनसभा में क्षेत्र के कई दिग्गज नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है| ऐसे नेताओं में नगरपालिका तावडू के पूर्व चेयरमैन रविंद्र गुप्ता, नरेश गहलोत सोहना, इसराइल, बल्लू खटाना पूर्व सरपंच बेरका, मांगेराम पूर्व प्रधान नगरपालिका तावडू, सुक्खी चेयरमैन, धर्मबीर डागर शामिल हैं| ऐसे नेताओं को मुख्यमंत्री ने मंच पर पटका उढ़ाकर पार्टी में शामिल कराया|
आयोजित जनसभा में सोहना क्षेत्र से भाजपा का टिकट मांग रहे अधिकांश नेतागण मंच पर मौजूद दिखाई दिए| मुख्यमंत्री ने मंच से पूर्व विधायक तेजपाल तंवर की तारीफ करते हुए कहा कि तंवर एक सच्चे व पवित्र आदमी हैं| टिकट की लाइन में दर्जनों नेता थे किन्तु यह टिकट तो तक़दीर से मिलता है| उन्होंने भाजपाइयों को विपक्षी पार्टियों से सजग रहकर कार्य करने का आहवान किया है|
मुख्यमंत्री ने याद किया गर्म कुण्ड को
प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहरलाला खट्टर सोहना कस्बे के इतिहासिक गर्म कुण्ड को नहीं भूले हैं| उन्होंने अपने भाषण में कुण्ड का जिक्र करते हुए कहा कि जब वे छोटी उम्र में थे तो कई बार कुण्ड में स्नान करने आये थे| सोहना शिव भूमि है जो दूर-दूर तक प्रसिद्ध है.

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *