मनोरंजन

कमांडो 3 में अदा शर्मा ने दिखाया है कुछ ऐसा कि आप भी हो जाएंगे हैरान, अदा शर्मा की ये अदा पहले कभी नहीं देखी होगी आपने

एजेंसी, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा वैसे तो अपनी अदाओं के लिए जानी जाती हैं लेकिन कमांडो 3 में एक ऐसी अदा दिखाती नजर आएंगी जिसे दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा| जी हां अदा शर्मा की यह अदा देखकर आप ही हैरान हो जाएंगे क्योंकि वह जो इस फिल्म में दिखाने जा रही है वह आज तक किसी भी अभिनेत्री ने हिंदी फिल्म में नहीं दिखाया है| चलिए हम बता आपको बताते हैं कि अदा ने ऐसा क्या खास कर दिखाया है इस फिल्म में की कोई भी हीरोइन अब तक यह काम नहीं कर सकी| दरअसल अदा शर्मा इस फिल्म में मार्शल आर्ट करती हुई नजर आएंगी| वैसे तो मार्शल आर्ट कई हीरोइनों ने फिल्मों में किया है लेकिन मार्शल आर्ट की जो फॉर्म अदा शर्मा दिखाएंगी वह अब तक किसी भी हीरोइन ने किसी भी फिल्म में नहीं दिखाई है|

अदा शर्मा लाठियों से गोलियों और तलवारों कबार रूकती नजर आएंगी| बताया जाता है कि इसके लिए अदा शर्मा ने स्पेशल ट्रेनिंग भी ली है| इसके अलावा अदह शर्मा कलारी पट्टू भी जानती है जो कि मार्शल आर्ट की ही एक विधा है| वह फिल्म कमांडो 3 कर रही है जिसमें वह एक्शन सीन भी करती नजर आएंगी| इससे पहले वह फिल्म कमांडो-2 भी कर चुकी हैं| कमांडो 3 में मार्शल आर्ट की नई फॉर्म से एक्शन करती दिखाई देंगी| यह फिल्म अगले महीने के अंतिम सप्ताह में रिलीज होने वाली है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *