मनोरंजन

देसी गर्ल की इमेज तोड़ना चाहती हैं सोनाक्षी सिन्हा, अब इस लुक में दिखेंगी 

मुंबई : बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा अपनी देसी गर्ल वाली इमेज से परेशान हैं और वह इस इमेज को तोड़ना चाहती हैं| हाल ही में एक दैनिक अखबार को दिए गए साक्षात्कार में सोनाक्षी सिन्हा ने यह बात स्वीकार की है| वह कहती हैं कि एक ही तरह के अभिनय से वह ऊब चुकी हैं और अब वह कुछ अलग करना चाहती हैं ताकि उनके किरदार को ताउम्र याद रखा जा सके| सोनाक्षी ने कहा कि वह राजू हीरानी और संजय लीला भंसाली जैसे निर्देशकों के साथ काम करना चाहती हैं| उन्होंने कहा कि कुछ फिल्मों में उन्होंने गंभीर किरदार भी निभाए हैं लेकिन दर्शकों ने उन्हें पसंद नहीं किया| वह कहती हैं कि ग्लैमरस लुक दर्शकों को पसंद नहीं आता इसलिए उन्हें एक ही तरह के किरदार निभाने पड़ते हैं| फिलहाल वह ग्लैमरस और गंभीर दोनों तरह के किरदार निभाना चाहती हैं| उन्होंने अपना वजन भी काफी कम कर लिया है और वह स्लिम हो गई हैं.

अपनी एक ख्वाहिश का जिक्र करते हुए सोनाक्षी ने कहा कि रेखा और रानी मुखर्जी उनकी फेवरेट अभिनेत्रियां हैं और वह उनके साथ कम से कम एक फिल्म जरूर करना चाहती हैं| उन्होंने कहा कि एक ही तरह के किरदार निभाने से उनकी इमेज भी उसी तरह की बन चुकी है और अब वह इस इमेज को तोड़ना चाहती हैं| आशा है कि जल्द ही वह एक बोल्ड और सेक्सी अवतार में नजर आ सकती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *