मनोरंजन

बिपाशा बसु ने ऐसे मनाया करवा चौथ, शेयर की स्पेशल फोटो

Share now

मुंबई : लंबे अरसे से फिल्मी पर्दे से दूर चल रही बॉलीवुड अदाकारा बिपाशा बसु नेे  करवा चौथ पर अपने पति करन सिंह ग्रोवर के साथ स्पेशल फोटो शेयर की है| उन्होंने करन के लिए करवा चौथ का व्रत भी रखा है. इस फोटो के साथ बिपाशा ने सभी को करवा चौथ की बधाई भी दी है| इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस फोटो में बिपाशा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं| उन्होंने सफेद रंग का आउटफिट और हरे रंग की चूड़़ियां पहनी हुई हैं| बता दें कि बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर का प्यार उस वक्त परवान चढ़ा था जब दोनों हॉरर फिल्म अलोन में साथ काम कर रहे थे| इसके बाद अप्रैल 2016 में बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर की शादी हो गई| इसके बाद दोनों ने इंस्टाग्राम पर ही अपने हनीमून की भी शानदार तस्वीरें शेयर की थी| काफी समय से बिपाशा बसु फिल्मी पर्दे से दूर चल रही हैं. उनकी कोई भी नई फिल्म फिलहाल नहीं आई है| वह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं| यहां पर उनके कई फॉलो वर्ष है और वह अक्सर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी तस्वीरें शेयर करती रहती है| आज उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर करते हुए सभी को करवा चौथ की बधाई दी है|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *