मनोरंजन

2 साल तक सनी ने छुपा के रखा था पत्नी पूजा देओल को, जानिये क्यों?

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता से नेता बने सनी देओल ने 2 साल तक अपनी शादी को एक राज रखा था और अपनी पत्नी पूजा को विदेश में रखा था| इतना ही नहीं सनी देओल शादीशुदा होने के बावजूद फिल्म अभिनेत्री अमृता सिंह और डिंपल कपाड़िया से इश्क लड़ा रहे थे| उस वक्त इनकी इश्क के चर्चे जोरों पर थे जबकि सनी देओल पहले से ही पूजा से शादी कर चुके थे| शायद सनी की शादी अमृता सिंह से भी हो जाती अगर अमृता की मां सनी की जांच पड़ताल नहीं करवाती और उन्हें यह नहीं पता चलता कि सनी देओल पहले से ही शादीशुदा है|

बताया जाता है कि सनी देओल ने पूजा देओल से 1982 में शादी की थी और इसका खुलासा 1984 में हुआ| इसकी एक बड़ी वजह यह थी कि पूजा देओल लाइमलाइट से दूर रहना चाहती थी| उन्हें लाइमलाइट में रहना बिल्कुल भी पसंद नहीं था|

इसी कारण वह मीडिया से दूर रही लेकिन जब उनके बेटे की फिल्म पल पल दिल के पास रिलीज होने को आई तो वह खुद को रोक नहीं सकी और बेटे के लिए फिल्म का प्रमोशन करने मीडिया के सामने आए| सनी देओल की जिंदगी से जुड़ी ऐसी कई बातें हैं जो हम आपको आगे की खबरों में बताएंगे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *